9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में बेचारा बनने की कोशिश कर रही थी अरविंद केजरीवाल...

सुप्रीम कोर्ट में बेचारा बनने की कोशिश कर रही थी अरविंद केजरीवाल सरकार, पड़ गए लेने के देने

Published on

नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार अक्सर फंड न होने का रोना रोती है। लेकिन इस बार ये हरकत उसकी की जान पर बवाल बन सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील को फटकार लगाकर हिदायत दी है कि पिछले तीन साल में विज्ञापनों पर हुए खर्च का ब्योरा कोर्ट के सामने पेश करें। खास बात है कि दिल्ली सरकार का विज्ञापनों पर हुआ खर्च अरसे से विपक्षी दलों के निशाने पर है। लेकिन इस बार गेंद सुप्रीम कोर्ट के पाले मेें है।

दरअसल, सुनवाई RRTS (रीजनल रेपिड ट्रेंजिट सिस्टम) को लेकर चल रही थी। तभी जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच को बताया गया कि दिल्ली सरकार प्रोजेक्ट के लिए पैसा देने से इनकार कर रही है। सरकार का कहना है कि उसके पास फिलहाल फंड नहीं हैं। जस्टिस संजय किशन कौल ने गुस्से में लाल पीला होते हुए कहा कि 2020 के बाद से विज्ञापन पर कितना खर्च हुआ ये दो हफ्ते में बताए।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच को बताया गया कि दिल्ली सरकार के फंड न देने की वजह से दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरीडोर का काम रुका हुआ है। एक और वकील ने अदालत को बताया कि दिल्ली-मेरठ कॉरीडोर का काम भी फंड न दिए जाने की वजह से ठप पड़ा हुआ है। इतना सुनकर जस्टिस संजय किशन कौल के तवर तल्ख हो गए। उनका कहना था कि हम विकास के प्रोजेक्ट पर कुछ नहीं कहते। वो आपका अधिकार है कि ऐसे प्रोजेक्टस को कब और कितना पैसा जारी करते हैं। लेकिन ये पर्यावरण से जुड़ा मसला है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

जस्टिस कौल का कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो हम आदेश जारी करके विज्ञापनों के लिए खर्च होने वाले पैसे को RRTS प्रोजेक्ट की तरफ डाईवर्ट कराएंगे। लेकिन पहले हमें ये तो पता चल जाए कि आपके पास मौजूद फंड की क्या स्थिति है। जस्टिस कौल ने दिल्ली सरकार के वकील से यह भी पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस तरह का आदेश जारी करे।

हालांकि दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि 2020 में कोविड की वजह से सरकार के पास फंड नहीं बचा था। पिछले साल से केंद्र जीएसटी से जु़ड़ा मुआवजा भी नहीं दे रहा है। उनका कहना था कि इसी वजह से सरकार के पास फंड नहीं हैं। जीएसटी का बकाया तकरीबन पांच हजार करोड़ है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...