18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर पहले से 'लाल' अब मिर्ची भी 400...

महंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर पहले से ‘लाल’ अब मिर्ची भी 400 के पार, सब्जियों ने बिगाड़ा थाली का बजट

Published on

नई दिल्ली

आम तौर पर मानसून के मौसम में हरी सब्जियों और फलों के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार तो मानो महंगाई का ब्रेक ही फेल गया हो। सब्जियों के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं । टमाटर की कीमत 150 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज की कीमतें भी दिल्ली -एनसीआर में 40 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। अब मिर्च की कीमत भी लोगों को रुलाने लगी है। अदरक- हरी मिर्च की कीमत 400 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक चेन्नई में हरी मिर्च 100 रुपये तो कोलकाता में 350-400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं अदरक भी 350 रुपये किलो बिक रहा है।

टमाटर के बाद मिर्च भी लाल
जो टमाटर एक महीने पहले 10-15 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 100-150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। टमाटर के बाद मिर्च के दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मंडी में मिर्च के दाम भी 400 रुपये के पार जा रहे हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में हरी मिर्च की कीमत 300 से 400 रुपये किलो पर पहुंच चुकी है। वहीं आने वाले दिनों में कीमत और बढ़ने की उम्मीद है। चेन्नई में हरी मिर्च की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 400 रुपये किलो पर है। देश के अधिकांश इलाके में बारिश की वजह से फसल प्रभावित हो रही है। वहीं सामानों का ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से सब्जियों की कीमत बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें कि हरी मिर्च की डिमांड मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से आने वाले माल से पूरी होती है, लेकिन बारिश की वजह से इसकी आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। डिमांड के मुकाबले आपूर्ति में कमी कीमत में बढ़ोतरी की बड़ी वजह है। वहीं बारिश से फसल भी खराब हो रही है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में किसानों ने पिछली फसल से हुए नुकसान के कारण अन्य फसलों का उत्पादन करना शुरू कर दिया। इन सबका असर मिर्च की कीमत पर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि अगले 15 दिनों में कीमत और बढ़ेगी। वहीं 15 अगस्त के बाद कीमत में कमी ने की संभावना है। बारिश के कारण टमाटर समेत हरी सब्जियों की कमी है। 15 अगस्त के बाद जब नया माल आएगा तब कीमत कम होने की उम्मीद है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...