भोपाल
असाटी समाज द्वारा आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा समिति के सहयोग से प्रतिभा सम्मान समारोह विशेष रूप से रमेशचंद्र असाटी, घनश्यामदास असाटी एवं डॉ सत्येन्द्र नायक ,विनय असाटी सिहोरा, कु. प्रगति असाटी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
महिला समिति द्वारा स्वागत गीत एवं बालिकाओं ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। महासभा द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य संरक्षक अशोक गुप्ता ने माता-पिता का साथ नहीं छोडऩे की अपील की। समारोह में 12वीं के प्रथम 3 टॉपर को 11,111रू (प्रत्येक) भेंट किए गए। मंच संचालन श्रीमती नीतू असाटी व विशाल असाटी ने किया।
