9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदोपहर में छाया अंधेरा, उमस से तड़प रहे दिल्ली-नोएडा वालों के लिए...

दोपहर में छाया अंधेरा, उमस से तड़प रहे दिल्ली-नोएडा वालों के लिए आई राहत की बारिश

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में आज दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। दो दिन से उमस झेल रहे दिल्लीवालों को काफी राहत मिली। कुछ इलाकों में बारिश इतनी तेज थी कि लोगों को सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली के कई हिस्सों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा। कल अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इलाकों में आज शाम तक अच्छी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। नोएडा में भी दोपहर ढाई बजे अंधेरा छा गया और हवाएं चलने लगीं। कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई है।

बारिश ने भिगोया तो लोगों ने ट्विटर पर भी वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। इस समय दिल्ली ही नहीं, देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसूनी बारिश हो रही है। मुंबई में लगातार बरसात हो रही है और 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी है।

स्काईमेट वेदर के मौसम एक्सपर्ट महेश पालावत ने बताया है कि गुरुग्राम, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली में आज अच्छी बारिश हो सकती है। कल भी बारिश के आसार है। इस तरह से देखें तो अगले 48 घंटों तक पूरी दिल्ली में मौसम सुहाना रहने वाला है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...