भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में जुलाई का पहला सप्ताह खुशियां की बयार ले आया है। बीएचईएल में लंबे समय पर प्रमोशन का इंतजार कर रहे एजीएम पद के अफसरों को रिटायरमेंट के पूर्व यानि पीआरपी के तहत जीएम पद के प्रमोशन दे दिया है। भेल प्रबंधन ने एजीएम से जीएम पद के प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी है। प्रमोशन पाने वालों में दिनेश कुमार चावला, नीलू गर्ग, डी श्रीनिवास राव, सीता सक्कू बाई, एसएस प्रकाश, संजय सी चीनिवार, सूर्यकांत लाल, शशांक शेखर साहू, गोका माधवुलू, बिस्वनाथ भद्रा, ऑस्कर एंजल इसाक आदि शामिल है।
