9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024 : अब गुजरात और MP में सरप्राइज देने वाली...

लोकसभा चुनाव 2024 : अब गुजरात और MP में सरप्राइज देने वाली है BJP! ये बनेंगे अध्यक्ष?

Published on

नई दिल्ली

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में संगठन में बड़ा फेरबदल शुरू हो गया है। अब खबर है कि बीजेपी गुजरात और एमपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुजरात में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है। मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय का नाम चल रहा है। वहीं, प्रह्लाद पटेल और सुमरे सिंह सोलंकी का नाम भी चल रहा है।

इन चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष
इससे पहले बीजेपी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनावी राज्य तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश की कमान सौंपी गई है। झारखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी ने इस साल ने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर तेलंगाना में वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के अलावा राज्य के पूर्व मंत्री एतेला राजेंद्र को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन भी बनाया है।

पीएम आवास पर हुई बैठक में मंथन
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपनी रणनीति को मजबूत बनाने में जुट गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में उनके आवास पर पिछले दिनों एक बैठक हुई थी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि संगठन के साथ ही सरकार में भी फेरबदल किया जाएगा। इसमें कुछ लोगों को सरकार से संगठन और कुछ नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जाएगा।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि...