19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedपेट्रोल से महंगा हुआ टमाटर, क्यों बढ़ रही कीमतें, क्या कह रहे...

पेट्रोल से महंगा हुआ टमाटर, क्यों बढ़ रही कीमतें, क्या कह रहे लोग, जानें सबकुछ

Published on

दिल्ली से लेकर यूपी तक टमाटर की कीमतें 100 के पार चल रही है। यूपी में टमाटर 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। दिल्ली में भी टमाटर की कीमत 130 रुपये किलो चल रही हैं। बरसात के कारण सप्लाई की कमी के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं।

टमाटर की कीमतें रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर 120 से 150 रुपये प्रतिकिलो कीमत पर बिक रहा है। आजादपुर सब्जी मंडी में एक विक्रेता ने बताया, “इस समय में माल महंगा हो जाता है, माल सिर्फ दो जगह से आता है- शिमला और बेंगलुरु। रांची में एक ग्राहक ने बताया टमाटर इतना महंगा हो गया है कि खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर हो गया है लेकिन खाना है तो खरीदना पड़ रहा है।

लोगों को हो रही परेशानी
​दिल्ली में सब्जियों की कीमत बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। कीमत बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि कि यहां पर महंगाई की वजह बारिश है। टमाटर 100-150 रुपए किलो बिक रही है। इससे लोगों को खरीदने में दिक्कत हो रही है।

यूपी : प्रयागराज में 120-140 रुपये प्रति किलो
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई। एक विक्रेता ने बताया कि फसल खराब हो गया है इसलिए बहुत दिक्कतें हो रही हैं। यूपी में भी टमाटर बेंगलुरु से आ रहा है। टमाटर 120-140 रुपए किलो चल रहा है इसलिए लोग कम खरीद रहे हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार द्वारा राशन की दुकानों में टमाटर की बिक्री 60 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर शुरू हुई।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...