9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों में बहस के बाद...

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों में बहस के बाद चली गोली

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी हुई है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हवाई फायरिंग की जा रही है. हालांकि तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग
इससे पहले अप्रैल महीने में साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था. वकीलों ने बताया था कि महिला किसी केस के सिलसिले में कोर्ट परिसर में पहुंची थी और मेन गेट के प्रवेश द्वार के नजदीक ही महिला को गोली मारी गई.

हमलावर का की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई, जो एक वकील है. आरोपी को काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था. दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपये दिए थे और बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी.

बीते साल अप्रैल में हुई थी रोहिणी कोर्ट में फायरिंग
22 अप्रैल 2022 को रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई थी. वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद फायरिंग हुई. इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगी थी. कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया था.

IED ब्लास्ट से दहल उठा था रोहिणी कोर्ट
इससे पहले भी रोहिणी कोर्ट में आईईडी ब्लास्ट हो चुका था. अदालत के कोर्ट नंबर 102 में अचानक एक ब्लास्ट हुआ और चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया. ये धमाका जज की सुनवाई के दौरान हुआ था. दिल्ली स्पेशल सेल की 150 लोगों की टीम ने इसकी जांच की, इस दौरान एक हजार गाड़ियों की जांच की गई, जो कोर्ट में मौजूद थीं. इसके बाद भारत भूषण को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसने जान बूझकर साजिश के तहत कोर्ट रूम में IED प्लांट की थी. दरअसल वो अपने विरोधी वकील अमित वशिष्ठ को मारना चाहता था जो उस वक्त कोर्ट रूम में मौजूद था.

रोहिणी कोर्ट में शूटआउट से सनसनी
सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट परिसर में शूटआउट से सनसनी फैल गई थी क्योंकि इसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी. उसे कोर्ट रूम में पेश करने के लिए लाया गया था, उसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने गोगी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...