– जवाहर स्कूल हुआ 40 साल का, समारोह का आयोजन
भोपाल
बीएचईएल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष जीपी बघेल ने कहा कि मंडल के अंतर्गत आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। अब बच्चों की इंजीनियरिंग शिक्षा की और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। वह स्कूल द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे चलकर यहां के ऐसे विद्यार्थी ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता के धनी होंगें , शिक्षा से लेकर के खेल तक हर स्थान पर हमारे देश को इनकी आवश्यकता है।
मंडल के जवाहरलाल नेहरू सीवि विद्यालय द्वारा 40 वर्ष पूर्ण होने पर, समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2022-23 में जवाहरलाल नेहरू विद्यालय भेल भोपाल ने सोहम सहस्रबुदधे आईआईटी 487 स्थान प्राप्त कर भोपाल शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देव शुक्ला ने नीट 583 जी में 3000 स्थान प्राप्त किया है। श्रेया मामर ने नीट 553 और तनिष्का यादव ने नीट में 524 स्थान प्राप्त किया है । इन विद्यार्थियों को भेल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष जीपी बघेल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि भेल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री बघेल ने फीता काटकर 40 वीं वर्षगांठ के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया और साथ ही गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर भेल शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष सपन सुहाने, सचिव धर्मेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एन चंद्रशेखर , उपप्राचार्य सुनील पाठक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर वंदना द्वारा किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में स्कूल कैप्टन हर्षित राठी ने समिति के सदस्यों के साथ शपथ ली। खास बात यह है कि जवाहरलाल नेहरू विद्यालय के प्राचार्य एन चंद्रशेखर ने नवनिर्वाचित समिति को अपने पद की गरिमा, विद्यालय का मान ,सम्मान अनुशासन एवं गौरव को बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जवाहर स्कूल के प्रिंसिपल की मौजूदगी में मंडल के सचिव व अपर महाप्रबंधक धर्र्मेंद्र सिंह और अपर महाप्रबंधक सपन सुहाने ने होनहार छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। आकर्षक बैंड बाजे के साथ बच्चों ने परेड का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रिसिंपल एन चंद्रशेखर और वाइस प्रिंसिपल सुनिल कुमार पाठक के अलावा पैरेंट्स, छात्र-छात्राएं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
देश-विदेश में नाम कमाया छात्रों ने
भेल क्षेत्र में स्थित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय की स्थापना भेल शिक्षा मंडल द्वारा 1983 में की गई थी। 40 वर्षों से यह विद्यालय अनवरत छात्रों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ बहुआयामी प्रतिभाओं का निर्माण कर रहा है। इस विद्यालय ने देश-विदेश में कई चिकित्सक, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं।
