-बीएचईएल में कर्मकारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण
भोपाल
बीएचईएल भोपाल में गवर्निंग काउंसिल निर्देशों के अनुसार बुधवार को बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केन्द्र में कर्मकारों के लिए के दो दिवसीय पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सीएलडी, नोएडा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बीएचईएल, भोपाल एवं झांसी के कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से बीके सिंह, महाप्रबंधक भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री निगम ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की सभी के लिए कौशल उन्नयन आवश्यक है। इसके उपरांत उन्होंने सभी प्रतिभागियों से संवाद भी किया।
श्रीमती स्वागता एस.सक्सेना, ने कार्यक्रम के बारे में सभी को संक्षिप्त जानकारी दी। तनुज शुक्ला, यूके सावले और टीके कौशिक ने आरआईएसई नामक सीओई-आर्टिसन सफलता पूर्वक डिज़ाइन किया। इस कार्यक्रम में कर्मकारों को व्यावसायिक लक्ष्यों के प्रति दृष्टिकोण को तेज करके कौशल और दक्षताओं को बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादकता एवं गुणवत्ता को बढ़ाना है। कार्यक्रम में ए7/बी7से ए12/बी12ग्रेड के 32 कर्मकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तरूण कौशिक ने किया।
