11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को दिया झटका! AAP के 5 नेताओं ने...

कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को दिया झटका! AAP के 5 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों को अपने दल में मिलाकर जोरदार झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के पांच पदाधिकारियों ने बुधवार को अहमदाबाद में अपने पचास कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। आम आदमी पार्टी के जो पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए हैं उनमें पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष मनोज गुप्तानी, अहमदाबाद के नगर उपाध्यक्ष रमेश वोरा, अहमदाबाद के नगर महामंत्री एसके पार्घी, लोकसभा प्रभारी अजय चौबे और पार्टी के गुजरात यूनिट प्रवक्ता पराग पंचाल शामिल हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने पांच सीटें जीतकर कांग्रेस को चुनौती दी थी
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद को कांग्रेस के लिए एक प्रमुख चुनौती के रूप में पेश किया था और पांच सीटें जीती थीं। दूसरी ओर कांग्रेस 182 सीटों वाले सदन में केवल 17 सीटें पर ही सिमट गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि AAP ने सबसे पुरानी पार्टी के वोट बैंक में जबर्दस्त सेंध लगाई और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में वोटों को बांट दिया, जिसने 156 सीटें जीतीं, जो कि गुजरात में किसी भी पार्टी द्वारा जीती गई सबसे अधिक सीटें हैं।

कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि नेताओं के आने से मजबूत होगी पार्टी
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के करीब पचास कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के गुजरात यूनिट के उपाध्यक्ष वशराम सगाथिया के पचास कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह हुआ है। गोहिल ने नेताओं को पार्टी में लेने के बाद रिपोर्टरों से कहा, “आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक गुजरात की जनता के हित में अपना सहयोग देने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हम गुजरात की जनता की समस्याओं और गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ साथ-साथ लड़ाई लड़ेंगे।”

कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जो समारोह में उपस्थित थे। चावड़ा ने कहा, “हमारे कई दोस्त अतीत में कांग्रेस के लिए काम करते थे और कुछ गलतफहमी के कारण आप में शामिल हो गए। उन्होंने देश और राज्य में भाजपा द्वारा बनाई गई स्थिति के कारण कांग्रेस में लौटने का फैसला किया है।”उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार कई तरह से लोगों को डराने की कोशिश कर रही है। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर लड़ेंगे।” अब जब नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो कांग्रेस को उम्मीद है कि उसकी ताकत बढ़ेगी।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...