11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहंगाई के बीच खेतों से चोरी हो रहे टमाटर! इस किसान को...

महंगाई के बीच खेतों से चोरी हो रहे टमाटर! इस किसान को लगा 2.5 लाख रुपये का चूना

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में टमाटर की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा देखा गया है. कई राज्यों में टमाटर का रेट 150 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. मंहगाई की मार के बीच हालात ये हैं कि कंपनियों ने अपने बर्गर से टमाटर को ही गायब करना शुरू कर दिया है. इन सबके बीच कर्नाटक में खेत से टमाटर चोरी होने का मामला सामने आया है. एक महिला किसान के खेत से टमाटर चोरी का दावा किया है. महिला किसान के मुताबिक, उसके खेत से चोरों ने कुल 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर लिए हैं. धरानी नाम की महिला किसान ने इस बाबत हलेबीडु पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया है.

ढाई लाख रुपये के टमाटर चोरी
महिला किसान धरानी के मुताबिक, 4 जुलाई की रात को हसन जिले में उनके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए हैं. वे फसल को बाजार में लेकर जाने की तैयारी कर रही थीं. दरअसल, इस बार उनके खेत में टमाटर की अच्छी फसल पैदा हुई और बेंगलुरु के बाजारों में भी टमाटर का रेट 120 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गया है. ऐसे में टमाटर की फसल से वह बढ़िया मुनाफा हासिल कर सकती थीं.

चोरों ने खेत नें फसल भी कर दी नष्ट
धरानी बताती हैं कि सेम की खेती में उन्हें काफी घाटा हुआ. इसके चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा. टमाटर की फसल अच्छी हुई और कीमतें भी ऊंची हुईं लेकिन चोरों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उन्होंने 50-60 बोरी टमाटर ले जाने के अलावा बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी.

हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
पुलिस के मुताबिक, घटना बेलूर तालुका के अंतर्गत गोनी सोमनहल्ली गांव की है. महिला के खेत से कथित तौर पर 50-60 बैग टमाटर की चोरी हुई है, जिसकी कीमत 120 रुपये के हिसाब से ढाई लाख रुपये है. फिलहाल इसको लेकर हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है ये पहली बार है जब उनके थाने में टमाटर चोरी जैसा कोई मामला आया है.

तेलंगाना से भी टमाटर चोरी की आई खबर
डोर्नकल भारत के तेलंगाना राज्य के महबूबाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है. यहां के एक दुकानदार लकपथी के यहां से तकरीबन तकरीबन 20 किलोग्राम से अधिक टमाटर( 3 पेटियां) और मिर्च का एक डिब्बा चुरा लिया गया है. बता दें टमाटर और मिर्च के रेट इन दिनों अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...