5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'RAS टॉपर हूं, तुम सब अनपढ़ गंवार हो...' ज्योति मौर्य के बाद...

‘RAS टॉपर हूं, तुम सब अनपढ़ गंवार हो…’ ज्योति मौर्य के बाद राजस्थान के अफसर का Video वायरल

Published on

जयपुर,

उत्तर प्रदेश की SDM ज्योति मौर्य के बाद राजस्थान का एक RAS अधिकारी चर्चा में है. इस अफसर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अधिकारी ने पद की धौंस दिखाते हुए भारत सरकार से सम्मानित एक महिला आर्टिस्ट से जमकर गरजते हुए अपशब्द कहे. खूब खरी खोटी सुनाई और खुद को RAS टॉपर बताकर महिला आर्टिस्ट के लिए अनपढ़, गंवार जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया.

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो जयपुर के जगतपुरा स्थित वृंदा गार्डन अपार्टमेंट का है. यहां पिछले माह 23 जून को प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना झंकृति जैन और RAS अधिकारी मोहित पानवरिया के बीच बहस हुई. इसका वीडियो आर्टिस्ट झंकृति जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और राज्य कर विभाग में पोस्टेड अधिकारी पर संगीन आरोप लगाए.

खो-नागोरियां पुलिस थाने में दर्ज कराई FIR
झंकृति जैन ने कहा कि अधिकारी मोहित पनवारिया ने कहा कि मैं RAS टॉपर हूं और तुम लोग अनपढ़ गंवार हो. RAS अधिकारी ने कथक क्लासेस बंद कराने की भी धमकी दी.पीड़ित आर्टिस्ट ने टि्वटर पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शेयर करते हुए मामले की शिकायत सीएम ऑफिस, राज्य महिला आयोग और जयपुर पुलिस से की है. महिला आर्टिस्ट ने खो-नागोरियां पुलिस थाने में भी FIR भी दर्ज करवाई है.

पीड़ित महिला ने कहा- अधिकारी ने धमकी दी, गेट में लातें मारीं
इस मामले को लेकर झंकृति जैन ने कहा कि 23 जून की शाम 6 बजे वह अपने नाना के फ्लैट पर अपने डांस क्लास पहुंचीं और डांस प्रैक्टिस करने लगीं. इसी बीच शाम 6.30 बजे फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले मोहित पनवारिया और उनकी पत्नी ने फ्लैट के बाहर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया.

मोहित पानवरिया ने कहा कि डांस क्लास बंद कर दो, अन्यथा अच्छा नहीं होगा. इस पर आर्टिस्ट ने अपार्टमेंट प्रबंधन से बात करने के लिए कहा तो मोहित उत्तेजित होकर चिल्लाने लगे. फ्लैट के दरवाजे पर जोर से लात मारते हुए देख लेने की धमकी दी. इसके बाद महिला कलाकार ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...