9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में भीषण हादसा... डिवाइडर तोड़कर DTC बस में घुसी मारुति ईको,...

दिल्ली में भीषण हादसा… डिवाइडर तोड़कर DTC बस में घुसी मारुति ईको, 3 की मौत और 8 घायल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मारुति ईको डिवाइडर तोड़ सड़क की दूसरी तरफ सामने से आ रही डीटीसी बस में घुस गई. हादसे में वैन सवार 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि हादसा गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ है.

दरअसल, मारुति ईको गाड़ी भजनपुरा नंद नगरी रोड पर लोनी गोल चक्कर के पास बने फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने संतुलन खो दिया. इसके बाद वैन डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही डीटीसी बस से जा टकराई. इस हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई. तीनों ईको में सवार थे.

लोनी गोल चक्कर के पास फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
पुलिस का कहना है कि दोपहर करीब 12:30 बजे लोनी गोल चक्कर के पास फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ. डीटीसी बस भजनपुरा से नंद नगरी जा रही थी. जबकि मारुती ईको विपरीत दिशा से आ रही थी. इसमें 11 लोग सवार थे. हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला की पहचान सविता (55 साल) के रूप में हुई है.

इसके साथ ही घायलों की पहचान नितेश, उसकी दो बहनें, नंद किशोर चौधरी, नंद किशोर की पत्नी रीना, उसका बेटा, मंजूर अंसारी और ड्राइवर मोती सिंह के रूप में हुई है. सभी को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है. साथ ही थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है.

मई में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले मई में दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर भी बड़ा हादसा हुआ था. 50 फीट गहराई और 25 से 30 फीट तक लंबाई में सड़क धंस गई थी. इससे निर्माण कार्य में लगी क्रेन दब गई थी. गनीमत रही कि उस समय कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...