11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिआपने शादी नहीं की तो कैसे मान लें ... संसद में जब...

आपने शादी नहीं की तो कैसे मान लें … संसद में जब लालू यादव ने भाषण के बीच अटल जी को टोका

Published on

नई दिल्ली

आरजेडी चीफ लालू यादव अक्सर अपने बयानों और भाषणों की वजह से चर्चा में रहते हैं। ठेठ अंदाज और चुटीले बयान देने के लिए वह जाने जाते हैं। पिछले दिनों पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बाद उन्होंने मंच पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शादी की सलाह दे डाली। इसके बाद एक बार फिर जब उनसे गुरुवार राहुल गांधी को दी गई शादी की सलाह पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो भी प्रधानमंत्री बनता है उसको पीएम हाउस में बिना पत्नी के नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम हाउस में रहना गलत बात है। लालू यादव अब भले ही संसद सदस्य नहीं है लेकिन संसद में भी उनके दिए भाषणों की चर्चा होती है। एक बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शादी को लेकर कहा कि आपने शादी तो की नहीं तो कैसे मान लें कि आप महिलाओं का सम्मान करते हैं।

संसद के भीतर भी लालू प्रसाद यादव का चुटीला अंदाज हमेशा देखने को मिलता था। कई बार वह किसी गंभीर मुद्दे पर भी जब बहस चलती इस दौरान कुछ ऐसा बोल देते कि सदस्यों की हंसी छूट जाए। एक बार ऐसा ही कुछ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कह दिया था। लालू यादव ने अटल जी को लेकर सदन में ऐसी बात कह दी जिसके बाद सभी सदस्य चुप हो गए हालांकि अटल जी के हंसते ही पूरी लोकसभा में ठहाके लगे। बात है मार्च 2003 की जब केंद्र में एनडीए की सरकार थी और प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सदन के भीतर तीखी बहस चल रही थी। इस मुद्दे पर लोकसभा में सभी महिला सांसद एक थीं और महिला आरक्षण बिल पर सरकार से जवाब मांग रही थीं। उनकी मांग थी कि प्रधानमंत्री उन्हें यह बताएं कि महिला आरक्षण बिल कब पास होगा। महिला सांसदों की मांग पर अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि जहां तक महिला आरक्षण विधेयक की बात है तो मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री होने के नाते महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर प्रतिबद्ध हूं।

मैं महिलाओं को सम्मान करता हूं और ऐसा कहने की मुझे जरूरत नहीं। यह बात पूरा देश जानता है। इसी बीच लालू यादव तपाक से बोल पड़े कि हर बात पे भरोसा लेकिन महिलाओं के सम्मान वाली बात पर भरोसा नहीं। लालू यादव की इस टिप्पणी के बाद सदन में सन्नाटा छा गया। तभी लालू यादव ने कहा कि आपने शादी तो की नहीं तो कैसे मान लें कि आप महिलाओं का सम्मान करते हैं। यह सुनते ही अटल जी जोर से हंस पड़े और इसके बाद पूरे सदन में ठहाका गूंज गया।

लालू यादव ने पिछले महीने 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक जो पटना में हुई थी उसमें राहुल गांधी को चुटीले अंदाज में दाढ़ी काटने और जल्द शादी करने की सलाह दी थी। लालू यादव ने अपने अंदाज में बोलते हुए कहा था कि आप शादी करिए हमलोग बाराती चलें। आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि आप हमारी सलाह नहीं माने शादी नहीं किए। अभी समय नहीं बीता है। आपकी मम्मी सोनिया गांधी बोलती थीं कि हमारी बात नहीं मानता शादी करवाइए। आप शादी कीजिए। लालू यादव की बात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...