11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालइंदौर में आदिवासी बच्ची से गैंगरेप, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर,...

इंदौर में आदिवासी बच्ची से गैंगरेप, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, तीनों गिरफ्तार

Published on

इंदौर

इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम बडीयाकीमा में गुरुवार शाम 13 साल की आदिवासी बच्ची से तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची और परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आज तड़के मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बट्टू का मकान ढहा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। बुधवार को सरिया की कटिंग करने आए मजदूर अरमान उर्फ बट्टू (मुख्य आरोपी) और दो सहयोगी ने घर पर अकेली पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। फिलहाल इलाके में भारी फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। गट्टू के अलावा दो आरोपी गांव के पास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं, कलेक्टर के आदेश के बाद आज तड़के सुबह मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बट्टू द्वारा ग्राम काजी पलासिया तहसील खुड़ैल स्थित मकान को गिरा दिया है। उसने शासकीय भूमि सर्वे नंबर 246 रकबा 1 .185 हेक्टेयर मद रास्ता एवं सर्वे नंबर 257 रकबा 0.631 हेक्टेयर मद चरणोई भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया था। इस बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम खुड़ैल अक्षय सिंह मरकम और पुलिस मौके पर मौजूद रही है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...