8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedMeta को Twitter ने दी कोर्ट में घसीटने की दी धमकी, मस्क-जुकरबर्ग...

Meta को Twitter ने दी कोर्ट में घसीटने की दी धमकी, मस्क-जुकरबर्ग के बीच जंग शुरू

Published on

Meta Platforms के नए ऐप Threads ने लॉन्च होने के एक दिन में ही धूम मचा दी है। मार्क जुकरबर्ग के इस नए ऐप को ट्विटर क्लोन कहा जा रहा है। अब ट्विटर ने मेटा प्लेटफॉर्म को एक लेटर लिख कर कोर्ट जाने की धमकी दी है। Facebook की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को कोर्ट जाने की धमकी ट्विटर के वकील एलेक्स स्पाइरो ने एक पत्र भेजकर दी है। एक दिन में ही मेटा के नए ऐप Threads को 50 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने साइनअप कर दिया है। ऐसा लगता है कि इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स का फायदा लेकर नया थ्रेड्स ऐप Elon Musk के ट्विटर को कड़ी टक्कर देगा।

Meta पर Twitter ने लगाया ट्रेड सीक्रेट चुराने का आरोप
ट्विटर के वकील ने अपने पत्र में मेटा पर ट्विटर के उन पूर्व कर्मचारियों को भर्ती करने का आरोप लगाया है ‘जिनके पास ट्विटर के ट्रेड सीक्रेट और दूसरा बेहद गोपनीय जानकारी’ का एक्सेस था। न्यूज वेबसाइट Semafor ने सबसे पहले इस जानकारी को सार्वजनिक किया।

स्पाइरो ने अपने पत्र में लिखा, ‘ट्विटर का इरादा अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (बौद्धिक संपदा) अधिकारों को सख्ती से लागू करता है और हमारी मांग है कि मेटा तत्काल प्रभाव से ट्विटर के कोई भी ट्रेड सीक्रेट या बेहद गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल बंद करे।’ समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से पत्र में लिखी जानकारी की पुष्टि भी की।मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन (Andy Stone) ने एक Threads पोस्ट में कहा, ‘Threads की इंजीनियरिंग टीम में कोई भी पूर्व ट्विटर कर्मचारी शामिल नहीं है- ऐसी कोई भी बात नहीं है।’

ट्विटर के एक पूर्व वरिष्ट कर्मचारी ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हें Threads में ट्विटर के किसी पूर्व स्टाफ के काम करने के बारे में जानकारी नहीं है और ना ही मेटा में किसी सीनियर कर्मचारी ने जॉइन किया है। इस खबर को लेकर इस बीच मालिक एलन मस्क ट्वीट कर कहा, ‘Competition is fine, cheating is not’ (प्रतिस्पर्धा अच्छी है, बेइमानी नहीं।)’

आपको बता दें कि Instagram और Facebook दोनों की पेरेंट कंपनी Meta है। और एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर की एक डील में खरीदा। ट्विटर को इस दौरान Mastodon और Bluesky से भी अच्छी टक्कर मिली है। लेकिन बात करें नए Threads की तो इसके यूजर इंटरफेस में ट्विटर की झलक मिलती है।

हालांकि, अभी Threads कीवर्ड सर्च या डायरेक्ट मैसेज सपोर्ट नहीं करता है। इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ एक्सपर्ट और स्टैनफोर्ड में लॉ प्रोफेसर Mark Lemley ने कहा कि मेटा के खिलाफ ट्रेड सीक्रेट की चोरी का दावा साबित करने के लिए ट्विटर को पत्र में लिखी बातों के अलावा कुछ और जानकारियों की जरूरत होगी। उन्होंने आगे कहा कि, ‘पूर्व ट्विटर कर्मचारियों की भर्ती (जिन्हें ट्विटर ने खुद ही नौकरी से निकाला था)और यह तथ्य कि फेसबुक ने ट्विटर जैसी एक साइट बनाई, इससे ट्रेड सीक्रेट के चोरी के दावे को सपोर्ट नहीं मिलने की उम्मीद है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...