10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'कई बार फ्री में मिलने वाली चीजें बहुत घातक होती हैं...', दिल्ली...

‘कई बार फ्री में मिलने वाली चीजें बहुत घातक होती हैं…’, दिल्ली में बोले धीरेंद्र शास्त्री

Published on

नई दिल्ली,

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इन दिनों दिल्ली में हनुमान कथा सुना रहे हैं. 6 से 8 जुलाई तक होने वाली इस कथा की शुरुआत 21 कुंडलीय यज्ञ से हुई. इस यज्ञ को देश के अलग-अलग हिस्से के गुरुकुल से आए चारों वेदों के ज्ञाता पंडितों ने किया. इसके बाद कथा की शुरुआत हुई. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कई बार फ्री में मिलने वाली चीजें बहुत घातक होती हैं. इन के बहुत दूरगामी परिणाम होते हैं. हालांकि, इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, माना जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री का इशारा दिल्ली की केजरीवाल सरकार की फ्री योजनाओं को लेकर था.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित रामलीला उत्सव ग्राउंड में तीन दिन की हनुमान कथा करने पहुंचे हैं. बागेश्वर धाम के इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है. बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. कथा में लोगों की भीड़ उमड़ते देख दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

बाबा बागेश्वर के इंतजार में लोग बुधवार से ही से ही पंडाल में पहुंचने लगे थे. गुरुवार को कथा शुरू होने तक भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच गई. बुधवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई. ऐसे में गर्मी और बारिश के बावजूद लोग पंडाल में डटे रहे. बताया जा रहा है कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं अलग अलग राज्यों से लोग बाबा धीरेंद्र शास्त्री को सुनने पहुंच रहे हैं. बाबा के सामने अर्जी लगाने के लिए कुछ लोग बंगाल से आए हैं कुछ लोग मुजफ्फरनगर यूपी से आए हैं. इसके अलावा पड़ोसी राज्यों के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं.

आज लगेगा दिव्य दरबार
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज हनुमान कथा के साथ अपना दरबार भी लगाएंगे. वे सुबह 10 बजे से लोगों को उनके भविष्य के बारे में बताएंगे. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार के लिए जाने जाते हैं. यहां वे लोगों की समस्याओं को उनके बताने से पहले ही पर्चे पर लिख देते हैं. साथ ही समस्याओं का समाधान भी बताते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे धीरेंद्र शास्त्री का चमत्कार मानते हैं तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास कहते हैं.

कलशयात्रा में शामिल हुईं 11 हजार महिलाएं
इससे पहले बुधवार को 11 हजार महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा जिस रास्ते से होकर गुजरी सारे रास्ते में विभिन्न सोसाइटी के लोगों ने पुष्प वर्षा करके कलश यात्रा का स्वागत किया. कलश यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की झाकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. जिसने लोगों के उत्साह और श्रद्धा को दोगुना किया. कलश यात्रा का समापन कथा स्थल (उत्सव गार्डन) पर हुआ और साथ ही कथा समापन के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कलश यात्रा आयोजक के संयोजक श्री रजत रस्तोगी और श्री रवि गुप्ता ने शुरुआत की और कथा स्थल पर आयोजन समिति से श्री ललित गोयल और श्री नवीन कुमार जिंदल ने सभी कलश धारण करने वाली महिलाओं का अभिवादन किया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...