11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालबुलडोजर से प्रवेश शुक्ला का घर कितना हुआ है ध्वस्त? चाचा ने...

बुलडोजर से प्रवेश शुक्ला का घर कितना हुआ है ध्वस्त? चाचा ने बताया पूरा हाल

Published on

सीधी

सोशल मीडिया पर एक धड़ा लगातार प्रवेश शुक्ला के परिवार पर हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रवेश शुक्ला के घर को नहीं तोड़ा गया है। नवभारत टाइम्स.कॉम की टीम सीधी जिले के कुबरी गांव में पहुंची। वहां पहुंचने के बाद हमारी टीम ने आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर जाकर उसके परिवार से बात की है। वहां पहुंचने पर यह साफ हो गया है कि उसका घर तोड़ा गया है।

दरअसल, बुलडोजर कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे थे कि बुलडोजर की कार्रवाई दिखावे के लिए हुई है। प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि एक तिहाई हिस्सा को तोड़ा गया। कुबरी गांव पहुंचने पर यही हकीकत दिखी है। प्रशासन ने उसके घर के एक हिस्से को तोड़ दिया है। बारिश के मौसम में घर टूटने के बाद परिवार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

आरोपी प्रवेश शुक्ला के चाचा ने कहा कि घर का तोड़ दिया गया है। अब परिवार के पास खाना बनाने तक की जगह नहीं है। परिवार के लोग बाहर में बनाकर खाना खा रहे हैं। घर के बाहर मलबे का ढेर है। परिवार ने कहा कि अगर प्रवेश शुक्ला ने गलती की थी तो उसे सजा मिलनी चाहिए थी। हमारे परिवार की इसमें क्या गलती थी जो हमें उजाड़ दिया गया।

चाचा ने कहा कि इसमें अपराध कायम हो और आरोप तय होने के बाद कार्रवाई हो। उसके कर्मों की सजा परिवार को नहीं मिले। बारिश के मौसम में उसकी मां-दादी घर के बाहर खाना बना रही हैं। गौरतलब है कि एमपी में सरकार ऐसे मामलों में अतिक्रमण चिह्नित करती है। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई करती है। प्रवेश शुक्ला मामले में वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...