11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालनए कपड़े, संवरे बाल, सेलेब्रिटी का अंदाज... तीन दिन में बदल गई...

नए कपड़े, संवरे बाल, सेलेब्रिटी का अंदाज… तीन दिन में बदल गई पेशाब कांड पीड़ित दशमत की रंगत

Published on

सीधी

मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड का पीड़ित तीन दिन बाद शुक्रवार को अपने घर पहुंचा। सरकारी गाड़ी से जब वह अपने कच्चे घर के सामने उतरा तो देखने वालों की भीड़ लग गई। वीडियो में दबे-कुचले नजर आने वाले दशमत की तीन दिन में रंगत ही बदल गई।

तीन दिन बाद पहुंचा घर
चार जुलाई को पेशाब कांड का वीडियो सामने आने के बाद से ही दशमत अपने घर नहीं पहुंचा था। शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वह सरकारी गाड़ी में अपने घर पहुंचा।

बदल गई रंगत
वीडियो में दबे-पीड़ित से दिखने वाले दशमत की रंगत इन तीन दिनों में पूरी तरह बदल गई। शुक्रवार को वह जब घर पहुंचा तो नए कपड़े पहने हुआ था। रंगे हुए बाल करीने से संवरे हुए थे। वह किसी सेलिब्रिटी की तरह गाड़ी से उतरा और सीधे परिवार से मिलने गया।

फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी
दशमत की पत्नी ने जैसे ही उसे देखा तो फूट-फूट कर रोने लगी। पत्नी ने दशमत के पैर छुए और फिर गले लग गई। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

वायरल वीडियो से आया सुर्खियों में
चार जुलाई को एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम का एक युवक शराब के नशे में दशमत के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखा था। वीडियो वायरल होते ही प्रदेश की सियासत में हंगामा मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रासुका लगाकर जेल भेज दिया। इसी दौरान प्रवेश शुक्ला का घर भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

सीएम से हुई मुलाकात
वीडियो पर मचे हंगामे के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशमत से मुलाकात की। सीएम हाउस में मुलाकात के दौरान उन्होंने दशमत के पैर धोए और अपने साथ भोजन कराया। शिवराज ने घटना के लिए उससे माफी भी मांगी।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...