10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयविचाराधीन कैदियों को घर में रखा जाए, GPS से हो ट्रैकिंग, जानें...

विचाराधीन कैदियों को घर में रखा जाए, GPS से हो ट्रैकिंग, जानें क्या है तिहाड़ का नया प्रस्ताव

Published on

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में जो विचाराधीन कैदी सात साल से कम सजा वाले अपराध के तहत बंद हैं, ऐसे कैदियों को इनके ट्रायल चलने के दौरान जेल में बंद ना करके उन्हें उनके घर में ही रखे जाने का प्रस्ताव सरकार को दिया गया है। इसके पीछे तर्क है कि जेल में कैदियों की बढ़ती संख्या को कम किया जा सके, बल्कि इन्हें जेल में खतरनाक कैदी और गैंगस्टरों की संगत में भी आने से बचाया जा सके।

यह जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से दिल्ली सरकार के होम डिपार्टमेंट को एक प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में बंद ऐसे विचाराधीन कैदियों के बारे में जिक्र किया गया है। जो सात साल से कम सजा वाले अपराधों के तहत गिरफ्तार करके जेल में लाए गए हैं। प्रस्ताव दिया गया है कि ऐसे कैदियों को ट्रायल के दौरान जेल में रखे जाने से कोई बहुत बड़ा मकसद हल नहीं हो रहा है। ऐसे विचाराधीन कैदियों को इनकी सजा ना मिलने तक इनके घरों में भी रहने के लिए कहा जा सकता है।

इनके उपर निगरानी रखने के लिए जीपीएस लगी कोई बेल्ट, घड़ी, कड़ा या फिर अन्य ऐसी कोई डिवाइस जो इनके हाथ या पैर में बांधी जा सके। इन्हें हर दिन कम से कम दो घंटे समाज कार्य भी कराया जा सकता है। इस बीच कोई विचाराधीन कैदी घर में रहते हुए नियम तोड़ता है या भागता है। ऐसे विचाराधीन कैदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी कराते हुए फिर जेल में बंद किया जाए। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब जेल मैनुअल में संशोधन किया जाए।

सूत्रों का कहना है कि अगर ऐसा हो गया तो तिहाड़ जेल में बढ़ती कैदियों की संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मौजूदा समय में तिहाड़ जेल में 20 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। इनमें से करीब 90 फीसदी विचाराधीन कैदी हैं। इनमें भी बड़ी संख्या उन यूटीपी की है। जो सात साल से कम अपराध वाले मामलों में जेल में बंद हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...