भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में शुक्रवार को बैंगलुरू यूनिट की ईडी श्रीमती बानी वर्मा दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहीं हैं। वह डीजीएम से सीनियर डीजीएम पद के प्रमोशन के लिए साक्षात्कार लेंगी। इसमेें 15 डीजीएम भाग लेंगे जिसमें श्रीमती मनीषा हाड़ा, विशाल सोनकर, एमके सहारे, राजेश सिंह यादव, वाइएस परमार, अनिल कुमार, विशाल शर्मा, यादवेंद्र दत्त यादव, राकेश शर्मा, श्रीमती अंजू टिग्गा सक्सेना, मोहित शाह, मुकेश भगौरिया, जगत पाल, अनिरूद्ध व्यास, राजेंद्र कुमार शर्मा इंटरव्यू में शामिल होंगे।
