7.7 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराजनीति'अब सिले हुए सूट का क्या करें...', महाराष्ट्र की घटना पर गडकरी...

‘अब सिले हुए सूट का क्या करें…’, महाराष्ट्र की घटना पर गडकरी ने ली चुटकी

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, जो लोग मंत्री बनने की इच्छा रखते थे, वे अब दुखी हैं क्योंकि मैदान में भीड़ हो गई है, और उन्हें नहीं पता कि उन्हें अपने सिले हुए सूट का क्या करना चाहिए. यहां नागपुर विद्यापीठ शिक्षण मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता ने भूटान के प्रधान मंत्री द्वारा प्रस्तावित “domestic happy human index” के कॉनसेप्ट का उल्लेख किया और कहा कि ज्यादातर लोग कभी खुश नहीं होते हैं.

गडकरी ने ली चुटकी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, अगर कोई व्यक्ति यह स्वीकार करता है कि मुझे मेरी योग्यता से अधिक मिला है तो वह व्यक्ति खुश और संतुष्ट हो सकता है. नहीं तो नगरसेवक नाखुश हैं क्योंकि वे विधायक नहीं बने, विधायक नाखुश हैं क्योंकि वे मंत्री नहीं बने और मंत्री असंतुष्ट रहते हैं क्योंकि उन्हें अच्छा मंत्रालय नहीं मिला. उन्होंने कहा, और अब जो (मंत्री) बनने वाले थे, वे यह सोचकर नाखुश हैं कि क्या उनकी बारी कभी आएगी, इतनी भीड़ हो गई है. इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और तालियां गूंज उठीं.

‘शपथ ग्रहण के लिए सिलवाए सूट, अब बेकार’
उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “वे शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूट सिलवाकर तैयार थे. अब सवाल यह है कि उस सूट के साथ क्या किया जाए, क्योंकि अब तो उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है. गडकरी ने आगे कहा, जिस हॉल में कार्यक्रम हो रहा था उसकी क्षमता 2200 थी और इसमें बहुत सारे लोग बैठ सकते हैं, लेकिन मंत्रालय का आकार नहीं बढ़ाया जा सकता है.

एनसीपी के आने से शिंदे गुट और बीजेपी में बेचैनी
असल में, अजित पवार के नेतृत्व वाला NCP गुट 2 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गया था. इसके बाद से विपक्षी नेता दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उसकी सहयोगी भाजपा के विधायकों के बीच असंतोष बढ़ रहा है, क्योंकि इसकी वजह से उनके मंत्री पद की महत्वाकांक्षाएं विफल हो गई हैं.

ट्रक चालकों को दी बड़ी सौगात
इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रक चालकों को बड़ी सौगात दी थी. केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा था कि, “एन2 और एन3 कैटेगरी से संबंधित ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने में एक मील का पत्थर साबित होगी. जिससे उनकी दक्षता में सुधार होने के साथ ही ड्राइवर की थकान की समस्या का समाधान होगा.”

मसौदे को मिली मंजूरी
बता दें कि, पिछले महीने ही गडकरी ने कहा था कि, “ट्रक चालक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, और उनकी कामकाजी परिस्थितियों और मन की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है.” उन्होनें कहा था कि, “जल्द ही ट्रकों के लिए वातानुकूलित केबिन को अनिवार्य कर दिया जाएगा.” इस बात को कहे अभी कुछ ही दिन बीते थे कि अब सरकार से इस मसौदे को मंजूरी भी मिल गई है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...