8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeनेताओं को अनपढ़ बोल काजोल हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले: खुद...

नेताओं को अनपढ़ बोल काजोल हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले: खुद स्कूल ड्रॉपआउट हैं और…

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस वक्त अपनी नई वेब सीरीज Trial- Pyaar, Kaanoon, Dhokha के प्रमोशन में लगी हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया, जिसे लेकर वह बुरी तरह ट्रोल हो गईं। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपनी सफाई दी है। दरअसल उन्होंने देश के नेताओं को अनपढ़ बता दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनकी एजुकेशन याद दिलाते हुए स्कूल ड्रॉपआउट कहा है।

दरअसल काजोल ने कहा था,”हमारे नेता लोग पढ़े लिखे नहीं हैं। इसलिए हमारे देश में तेजी से बदलाव नहीं आ पा रहा। हमारे सोचने-समझने का तरीका नहीं बदल पा रहा है।” काजोल के इतना कहने पर यूजर्स ने उन्हें और उनके पति अजय देवगन की पढ़ाई-लिखाई पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद काजोल ने अपनी सफाई देते हुए ट्वीट किया है।

काजोल ने ट्विटर पर दी सफाई

काजोल ने ट्विटर पर लिखा,”मैं केवल शिक्षा और उसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक नेता को नीचा दिखाना नहीं था, हमारे पास कुछ महान नेता हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।” इस ट्वीट पर काजोल को यूजर्स ने खरी खोटी सुनाई है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया
रोहिणी नाम की यूजर ने लिखा,”शिक्षा इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन ये टिप्पणी आपकी तरफ से आ रही है। क्या आप कुछ महान नेताओं के नाम बता सकते हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं?” अश्विन नागर ने लिखा,”क्या यह किसी आने वाली फिल्म के लिए फ्री का प्रमोशन पाने की रणनीति है? ऐसा लगता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह एक ट्रेंड बन गया है। स्वतंत्र मीडिया ध्यान और प्रसारण समय के लिए फिल्म रिलीज से पहले विवाद खड़ा करें, हिंदुओं और आरडब्ल्यू विचारधारा को निशाना बनायें।”

ट्विटर पर तमाम लोग काजोल को उनके नेताओं को अनपढ़ बोलने वाले बयान पर खरी खोटी सुना रहे हैं। उन्हीं में से एक स्वाति बेलम नाम की यूजर ने लिखा है,”काजोल स्कूल ड्रॉपआउट हैं, उनके पति कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। और बॉलीवुड सबसे अशिक्षित इंडस्ट्री में से एक है इसलिए वे बिना सिर-पूछ वाली ऐसी मूर्खतापूर्ण फिल्में बनाते हैं। लेकिन चूंकि उनमें से अधिकांश बहुत ही शानदार स्कूलों में पढ़े हैं, इसलिए वे फराटेदार अंग्रेजी बोलते हैं और कई लोग सोचते हैं कि वे अच्छी तरह से शिक्षित हैं…”स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी काजोल को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि काजोल पढ़ाई नहीं कर पाईं, इसलिए उन्हें लगता है कि पढ़ें लिखे नेता ही देश की मदद कर सकते हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...