भोपाल
शनिवार को पिपलानी सी सेक्टर स्थित अय्यप्पा मंदिर के सामने प्रांगण में बीएचईएल एवं प्रदेश पर्यावरण वन वानिकी मंडल के साथ मिलकर लगभग 3600 पौधे रोपे गए । बीएचईएल, भोपाल में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी उद्योगनगरी में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। वानिकी मंडल के साथ मिलकर लगभग 3600 पौधे रोपे गए । इन पौधों में मुख्य तौर पर करंज, गुलमोहर, अर्जुन, नीम एवं शीशम के पौधे शामिल हैं ।
उद्योगनगरी को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्य किए जा रहे हैं और इसके साथ-साथ जल संरक्षण तथा सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं जिससे पर्यावरण के संवर्धन के साथ साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके ।
बीएचईएल द्वारा जल संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण अनुकूल सौर ऊर्जा उत्पादन तथा सीवेज ट्रीटमेंट के क्षेत्र में किए गए कार्य कारपोरेट स्तर पर चर्चित हैं। सइ कार्यक्रम में महाप्रबंधक रिजवान सिद्दकी, मोतीसिंह रावत, बीके सिंह, विकास खरे, अभिताभ दुबे, अपर महाप्रबंधक टीयू सिंह, राजीव सरना, एवं अधिकारी शामिल हुये। हेम्टू इंटक यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी सीआर नामदेव एवं केके प्यासी शामिल हुए।
