10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली बारिश में बहने लगे झरने! केजरीवाल ने कैंसल की संडे की...

दिल्ली बारिश में बहने लगे झरने! केजरीवाल ने कैंसल की संडे की छुट्टी, ग्राउंड पर उतरने के आदेश

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में सीजन की पहली भारी बारिश ने ही बाढ़ के सीन दिखा दिए। सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी विभागों के अफसरों की संडे की छुट्टी कैंसल कर ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए हैं। थोड़ी देर पहले सीएम ने ट्वीट कर बताया, ‘कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीजन की कुल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा। लोग जलभराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्या वाले इलाकों का इंस्पेक्शन करेंगे।’ दरअसल, 24 घंटे से हाल ये है कि कई जगहों पर पानी लग गया और लोग भी मौज के मूड में आ गए। किसी ने गोवा वाला फील कहा तो किसी ने दिल्ली सरकार पर तंज कसे।

सोशल मीडिया पर वीडियोज की बाढ़ आ गई है। जलभराव के चलते मिंटो ब्रिज को गाड़ियों के लिए बंद करना पड़ा है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। जी हां, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में जबर्दस्त बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज सुबह 5.30 बजे तक दिल्ली में 150.6 एमएम बारिश हो चुकी थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई के 24 घंटे का ऑल टाइम रेकॉर्ड 21 जुलाई 1958 को बना था, उस दिन 266 एमएम बारिश हुई थी। सुबह 9 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक सफदरजंग में 153 एमएम, पालम में 38 एमएम, रिज में 135 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले सफदरजंग में 25 जुलाई 1982 को 169.9 एमएम बारिश हुई थी। इस तरह से देखें तो 40 साल में दिल्ली में एक दिन में इतनी बारिश नहीं हुई।

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को 20 साल में पहली बार एक दिन में इतनी बारिश हुई थी। 24 घंटे में बारिश का रेकॉर्ड 10 जुलाई 2003 का है। शनिवार को सफदरजंग में 8.30 बजे सुबह और शाम 5.30 बजे के बीच 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। आज भी दिल्ली के कई इलाकों और करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र से लेकर हरियाणा के साथ-साथ बागपत, मेरठ, बुलंशहर समेत यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

​पश्चिम दिल्ली में मकान की छत गिरी, 2 घायल​
लगातार हो रही बारिश के बीच एक और हादसा पश्चिमी दिल्ली के जखीरा के पास हुआ है। यहां मछली मार्केट के पास एक 40 गज के मकान का ऊपरी छत भरभराकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। इसमें 2 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि मकान के ऊपर टिन शेड का छत डाला हुआ था। लगातार बारिश के कारण वह भरभराकर नीचे गिर गया। फायर ब्रिगेड की और पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...