10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसावधान! मॉनसून की बारिश ने दिल्ली में तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड,...

सावधान! मॉनसून की बारिश ने दिल्ली में तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, 1982 के बाद सबसे ज्यादा बरसात

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन झमाझम मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों की तमाम सड़कें और कॉलोनियां जलभराव से बेहाल हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है. देश की राजधानी में भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई है.

इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी. साल 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं, 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं, बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज (रविवार), 9 जुलाई को भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

IMD के मुताबिक, दिल्ली के नरेला, अलीपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, राजौरी गार्डन, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. वहीं, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, कैथल, नरवाना, बरवाला, सोहना, नूंह में हल्की से मध्यम बारिश होगी.

इसके अलावा पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिलारी और अलवर में भी बारिश होने की संभावना है.दिल्ली के सफदरजंग मौसम विभाग केंद्र में 08-09 जुलाई, 2023 को 24 घंटे के दौरान (जुलाई महीने में) 1958 के बाद से तीसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, 1958-2023 के दौरान जुलाई के महीने में 24 घंटे में पांचवीं बार सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. वहीं, उत्तर पूर्वी अरब सागर और दक्षिणी गुजरात के आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके चलते देश भर के विभिन्न राज्यों में बारिश का दौर जारी है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में 15 जुलाई तक बादलों का पहरा देखने को मिलेगा. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...