13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयभारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, मिंटो ब्रिज बंद... कई सांसदों के बंगलों...

भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, मिंटो ब्रिज बंद… कई सांसदों के बंगलों में जलजमाव

Published on

नई दिल्ली,

भारी बारिश के चलते दिल्ली का हाल बेहाल हो गया है. राजाधानी के कई हिस्सों में सड़कें बारिश के पानी में डूब गई हैं. हर बारिश में डूबने वाली मिंटो रोड ब्रिज अंडरपास ब्रिज के नीचे भी पानी भर गया है. फिलहाल, ऐहतियातन मिंटो ब्रिज को बंद कर दिया गया है. ब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इमरजेंसी की स्थिति के लिए ब्रिज के पास एंबुलेंस भी खड़ी की गई है. मिंटो ब्रिज के अलावा खान मार्केट में भी भारी जलजमाव देखा गया. इसके अलावा कई सांसदों के बंगलों के अंदर भी बारिश का पानी भर गया है.

दिल्ली का मिंटो ब्रिज अंडरपास हर साल बारिश के चलते डूब जाता है. कल यानी 8 जुलाई को भी बारिश के चलते मिंटो ब्रिज अंडरपास को बंद करना पड़ा था. हालांकि, पानी खिसकने के बाद अंडरपास को फिर से खोल दिया गया था. भारी बारिश के चलते अंडरपास के नीचे पानी भरने से आज यानी 9 जुलाई को एक बार फिर मिंटो ब्रिज को बंद कर दिया गया है.

दिल्ली में सोमवार बंद रहेंगे स्कूल,
दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया।

खतरे के निशान को पार कर सकता है यमुना का जलस्तर
राजधानी में यमुना के जलस्तर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. पुराने लोहे के पुल के पास यमुना का खतरे के निशान कुछ मीटर ही नीचे बह रही है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जल स्तर बढ़ रहा है और मंगलवार को इसके खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है. सीडब्ल्यूसी के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, रविवार को दोपहर 1 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर था. चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है. दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों को बाढ़ के प्रति संवेदनशील माना जाता है और यहां लगभग 37,000 लोग रहते हैं.

राजधानी के इन इलाकों में भारी जलजमाव
राजधानी के नरेला, अलीपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, राजौरी गार्डन, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, लोधी रोड, अक्षरधाम, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट पर जैसे इलाकों में बारिश के चलते भारी जलजमाव की स्थिति देख गई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...