13.8 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान: BJP के नए प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल मंच से नीचे गिरे,...

राजस्थान: BJP के नए प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल मंच से नीचे गिरे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के चढ़ने से ढहा मंच

Published on

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश महामंत्री बने दामोदर अग्रवाल मंच से गिर पड़े। अग्रवाल के साथ कार्यकर्ताओं में मंच पर चढ़ने की होड़ मची हुई थी। मंच सभी का वजन सहन नहीं कर पाया और टूट कर गिर गया। घटना जिले के पंडेर कस्बे की है। मंच से नीचे गिरने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अग्रवाल को संभाला और फिर उसके बाद उनका स्वागत कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस हादसे में भाजपा के किसी कार्यकर्ताओं को कोई चोट नहीं आई।

हुआ यूं कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल को इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद वह अपने गृह नगर जहाजपुर जा रहे थे। रास्ते में पंडेर क़स्बे में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा था। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जहाजपुर से विधायक गोपीचंद मीणा और भाजपा नेता भरत सिंह भी थे।

अग्रवाल के स्वागत के लिए टेंट हाउस की टेबल को मिलाकर मंच बनाया गया था। मंच की क्षमता कुछ लोगों के वजन सहन करने की थी। इधर अग्रवाल के साथ काफी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। मंच इन सब का वजन सहन नहीं कर सका और टूट गया। इससे सभी नेता नीचे गिर गए।

अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप के नाम पर नौटंकी कर रही है। इस बात को जनता समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

Latest articles

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या...

भोपाल भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

भोपाल बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात...

शुजालपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शरद देशमुख जी का निधन

भोपाल  स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग निवासी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व भोपाल के जानेमाने...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...