9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

Published on

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प की बनेगी ‘भाग्यरेखा’

जयपुर। राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक इतिहास में 21 अप्रैल का दिन एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन बालोतरा के पचपदरा में नवनिर्मित रिफाइनरी का भव्य लोकार्पण करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) के माध्यम से साझा की है।

प्रदेश की आर्थिक ‘भाग्यरेखा’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए इसे राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक परिदृश्य को बदल देगी। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को राजस्थान की ‘भाग्यरेखा’ बताते हुए कहा कि इससे न केवल प्रदेश का आर्थिक कायाकल्प होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वीरधरा राजस्थान और पचपदरा में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया है। जानकारों का मानना है कि इस रिफाइनरी के शुरू होने से राजस्थान देश के पेट्रोकेमिकल हब के रूप में उभरेगा, जिससे राजस्व और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this