13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से 24 जुलाई तक मिली...

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से 24 जुलाई तक मिली अंतरिम जमानत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले उन्हें मेडिकल आधार पर 6 सप्ताह की जमानत दी गई थी। न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और एमएम सुंदरेश की बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दो हफ्ते की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी है। सत्येंद्र जैन का पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 3 अस्पताल ने जैन को सर्जरी कराने का सुझाव दिया है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद थे और बाथरूम में गिरने के कारण उन्हें चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें पहले दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जब तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

इससे पहले सत्येंद्र जैन को 26 मई को 6 सप्ताह के लिए जमानत दी गई थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका का अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। तब तक सत्येंद्र जैन जमानत पर रहेंगे। बता दें कि सत्येंद्र जैन की जमानत 11 जुलाई को खत्म हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि 10 जुलाई को सत्येंद्र जैन अपने स्वास्थ से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश करें।

क्या है मामला?
सत्येंद्र जैन के खिलाफ 24 अगस्त 2017 को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की गई थी। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी। 2019 में सत्येंद्र जैन को नियमित जमानत मिल गई थी लेकिन 31 मई 2022 में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। तिहाड़ जेल में उनका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो के बाद जेल अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...