भोपाल
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के स्पोर्ट्स क्लब में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का आज पांचवा दिन है, प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी में सब जूनियर, जूनियर सीनियर, वेटरन पुरुष और महिलाएं वर्ग में एकल और युगल भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में श्रीमती एकता दुबे , श्रीमती यास्मीन सिद्दिकी , श्रीमती शाहिस्ता हुसैन, उद्योगपति एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे । इस आयोजन के सचिव हबीब हुसैन एवं आयोजक आशीष अर्गल है।
