भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के साकेत मंडल के वार्ड 57 के विश्वकर्मा नगर में 25 लाख रुपये की लागत से संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा पार्षद एवं पूर्व सदस्य महापौर परिषद सुरेन्द्र वाडिका की उपस्थित किया गया । संजीवनी क्लीनिक एक सरकारी अस्पताल की तरह सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएँ नि शुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,सदस्य जितेन्द्र शुक्ला, विधानसभा संयोजक टीआर मिश्रा,विधायक प्रतिनिधी योगेश सक्सेना,सुन्दर सिंह परमार, अशोक पटेल,प्रद्युमन शास्त्री,डीपी वर्मा,राकेश पोद्दार, सुरज सिंह परिहार,मनोज तिवारी,गिरजा सिंह, सरिता पिपलोदे,मीरा सिंह,अर्चना विश्वास काकी,बाल चन्द्र मोर्य,शिव शंकर यादव,राम आशिष, विरेन्द्र पंडित, डा. राणा,जय मंगल पंडित, रामु मोर्य, सहित समस्त कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के रहवासी मौजूद थे।
रंजन कलश की काव्य गोष्ठी सम्पन्न भेल। रंजन कलश साहित्यिक संस्था के बैनर तले सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन श्वेताम्बर, जैन मंदिर, पिपलानी के सभागार में किया गया । जिसमें शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों एवम कवियोंं ने भाग लिया। विनोद कुमार जैन ने अध्यक्षता की एवं किशन तिवारी मुख्य आतिथ्य के रूप में मौजूद थे । काव्यगोष्ठी में अशोक वाघ, राजकुमार बरूआ, संतकुमार मालवीय संत, सीवीएस चौहान, दिनेश कुमार मकरंद, सुरेश पबरा आकाश, गोपेश बाजपेयी, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, सुशील गुरू, आनंद सिंह गौतम आदि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश चंद्र श्रीवास्तव सागर व आभार डॉ सुशील गुरु भोपाल द्वारा किया गया।
