भोपाल
मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद ,भोपाल द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा में सहयोग हेतु पिपलानी स्थित भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा स्वीकृत बच्चों को शिक्षा सहायता के रूप 5000.00 प्रति छात्र/छात्रा स्पॉन्सरशिप राशि का वितरण श्रीमती रिंकू ओझा समाजसेविका मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। श्रीमति ओझा द्वारा बच्चों को लगन से पढ़ाई करने तथा गुरुजनों तथा माता पिता के बताए गए मार्ग का अनुसरण करने के लिए आशीर्वाद दिया गया।
योगेंद्र नाथ कौशल कोषाध्यक्ष द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा तक सहयोग करने का भरोसा दिलया । कुमारी नंदनी विश्वकर्मा विकलांग छात्रा को रूपये 7000/…की आर्थिक सहायता दी गई। भोपाल के 06 बैतूल जिले से04 तथा इंदौर जिले से01 कुल 11 बच्चों को शिक्षा में सहयोग हेतु स्पॉन्सरशिप राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विठ्ठल एम ठोकर लेखाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद सचिव, श्रीमती राखी रजक, श्रीमति सीमा प्रजापति ,अभिभावक तथा लाभार्थी विधार्थी उपस्थित थे।
