13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 5 वीं तक के सभी सरकारी स्कूल कल भी बंद,...

दिल्ली में 5 वीं तक के सभी सरकारी स्कूल कल भी बंद, प्राइवेट और क्लास 6 के बाद के लिए ये है गाइडलाइन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में जारी बारिश के चलते हालत खराब हैं। यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सड़कें जलमग्न हैं तो कई जगह ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखी जा रही है। इस बीच स्कूलों को लेकर ताजा अपडेट आई है। मेयर शैली ओबेरॉय ने 11 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूलों के बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें सभी एमसीडी स्कूल, एमसीडी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने आज ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा 6वीं और प्राइवेट स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। प्राइवेट स्कूलों को भी शासन का आदेश मानने को कहा गया है।

6वीं और प्राइवेट स्कूल के लिए गाइडलाइन
दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए मेयर शैली ओबरॉय ने ट्वीट कर स्कूलों को 11 जुलाई को बंद रखने का आदेश जारी किया है। छुट्टी को लेकर जारी सर्कुलर में कहा गया कि मौसम विभाग ने 11 जुलाई को भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें सभी सरकारी स्कूल और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। आदेश में 6वीं क्लास और इससे ऊपर के स्कूल पहले की तरह खुले रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि प्राइवेट स्कूलों को शासन का यह आदेश मानना होगा।

10 जुलाई को भी बंद थे दिल्ली के स्कूल
इससे पहले रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमवार यानी 10 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के दिन बंद किया जा रहा है। 8 जुलाई से हो रही बारिश ने दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश का 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसकी वजह से कई मकान के हिस्से गिरे, पेड़ गिरे और कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने तेज बारिश को देखते हुए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और जानकारी दी है कि सोमवार को भी बारिश रहेगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...