16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में कहा- बृजभूषण ने यौन शोषण किया, सजा...

दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में कहा- बृजभूषण ने यौन शोषण किया, सजा मिले, जानें गवाहों ने क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को हाल ही में दिल्ली कोर्ट ने समन किया। बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने, उनका पीछा करने और परेशान करने के आरोप लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें समन किया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने 15 गवाहों अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप सही हो सकते हैं। उनपर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और दंडित किया जा सकता है।

सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह पर धारा 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की शीलता भंग करना), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 354 डी (पीछा करना) के तहत आरोपपत्र तय किए। आरोपपत्र सात में से एक महिला के साथ बार-बार शोषण किया गया। जांच के दौरान 108 गवाहों से बयान लिए जिसमें 15 ने बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों को सही बताया । इन 15 गवाहों में आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के पति, मां, कोच, रेफरी और साथी रेसलर शामिल हैं। बृजभूषण सिंह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया और यह तक कहा कि न तो वह इन पहलवानों से कभी मिले हैं और न ही उनके पास पहलवानों के फोन नंबर हैं।

पहली रेसलर

आरोप – मैं रेस्त्रां में खाना खाने गई थी, तब बृजभूषण ने मेरी छाती पर हाथ रखा और मुझे पकड़ लिया और इसके बाद मेरे पेट तक हाथ ले गए। उन्होंने 3-4 बार ऐसा किया। डब्ल्यूएफआई के ऑफिस में उन्होंने मेरे घुटने, जांघ और कंधे को छुआ।

गवाह – (तीन रेसलर) इस मामले में तीन अन्य रेसलर्स ने गवाही दी और कहा कि बृजभूषण सिंह ने सांस चेक करने के बहाने गलत तरीके से लड़की को छुआ। वॉर्म अप एरिया में बृजभूषण ने पहलवान की छाती पर हाथ रखा था जो बहुत अजीब था। आरोप लगाने वाली पहलवान ने गवाह को आकर रेस्त्रां की पूरी घटना बताई।

दूसरी रेसलर

आरोप – ‘मैं मैट पर लेटी थी, बृजभूषण सिंह ने मेरी मर्जी के बिना मेरी टी शर्ट उठाई और हाथ छाती से लेकर पेट तक फेरने लगे। मुझे कमरे में बुलाया, दरवाजा बंद किया और और संबंध बनाने की कोशिश की।’

गवाह – (भाई और पति) जब वह ऑफिस से बाहर आई तो परेशान थी। उसने तब कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में बताया। तीन-चार अनजान लोगों ने पति को आकर धमकी दी और बृजभूषण सिंह के खिलाफ पीछे हटने को कहा।

तीसरी रेसलर

आरोप – बृजभूषण सिंह मुझे अपने घर वालों से बात कराते थे। उन्होंने मुझे अपने बिस्तर के पास बुलाया और बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती गले लगाया। उन्होंने मुझे सपलिमेंट देने के बदले में सेक्सुअल फेवर मांगे

गवाह – (मां और तीन पहलवान)

टूर्नामेंट से वापस आकर पहलवान ने मां को बताया। बृजभूषण लगातार उन्हें फोन करते थे कि वह कोट पैंट में अच्छे लगते हैं या धोती कुर्ते में। साथी पहलवानों ने भी आऱोपों को सही बताया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली पहलवान को कोई बृजभूषण सिंह के कमरे मे जाने के लिए बुलाने आया था।

चौथी रेसलर

आरोप – उन्होंने मेरी टी शर्ट उठाई और नाभि पर सांस चेक करने के बहाने हाथ रखा।

गवाह – (कोच और दो रेसलर)

बृजभूषण सिंह प्रेक्टिस एरिया में आए लड़की के हाथ पकड़कर उनकी सांसे चेक करने लगे। उन्होंने शिकायत करने वाली पहलवान की नाभि पर हाथ रखा जिससे वह घबरा गई थी। लड़की ने बृजभूषण सिंह के ऑफिस से लौटते हुए कोच को इस बारे में सब बताया।

पांचवीं रेसलर

आरोप – ‘मैं फोटो लेने के लिए आखिरी लाइन में खड़ी थी। आरोपी आया और मेरे साथ खड़ा हो गया। उन्होंने अपना हाथ मेरे कमर के नीचे के हिस्से पर रखा। जब मैंने हाथ हटाया तो उसने कंधे पर जबरदस्ती हाथ रख दिया।’

गवाह – (दो रेफरी) बृजभूषण सिंह ने फोटो के समय गलत तरीके से लड़की को छुआ था। शिकायत करने वाली पहलवान पहले पिछली लाइन में खड़ी लेकिन बाद में वह आगे आ गई।

छठी रेसलर

आरोप – मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए उन्होंने मुझे कंधे से पकड़कर अपनी ओर खींचा। मैं दूर होने लगी दो उन्होंने कहा कि, ज्यादा स्मार्ट बन रही है। आगे नहीं खेलना है क्या।’

गवाह – (दो कोच) – कोच ने आरोपों को सही बताया। यह भी कहा कि टूर्नामेंट की लिस्ट में पहले खिलाड़ी का नाम था लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...