16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की जमकर तारीफ, UCC की बहस के बीच क्या बोले मुस्लिम...

भारत की जमकर तारीफ, UCC की बहस के बीच क्या बोले मुस्लिम वर्ल्‍ड लीग के महासचिव

Published on

नई दिल्ली

सऊदी अरब के टॉप लीडर और मुस्लिम वर्ल्‍ड लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईशा ने भारत की जमकर तारीफ की है। अब्दुलकरीम अल-ईशा ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है कि वे भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान ने मानवता के लिए बहुत योगदान दिया है। अब्दुलकरीम अल-ईशा ने मंगलवार को भारत की एकता और देश के भीतर मुस्लिम समुदाय की राष्ट्रीय गौरव की भावना की सराहना की। नई दिल्ली में इंडिया-इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में रहने मुस्लिमों को अपनी राष्ट्रीयता और अपने संविधान पर गर्व है। अब्दुलकरीम अल-ईशा के भारत आने की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी।

अब्दुलकरीम अल-ईशा ने मानवता के लिए भारत के योगदान को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय ज्ञान के बारे में बहुत कुछ सुना है। हम जानते हैं कि शांतिपूर्ण ढंग से सह-अस्तित्व में रहना हमारा एक साझा उद्देश्य है। उदारवादी इस्लाम की अंतरराष्ट्रीय आवाज माने जाने वाले डॉ.अब्दुलकरीम अल-ईशा ने कहा कि भारतीय समुदाय अपनी विविधता के साथ न केवल शब्दों बल्कि जमीनी स्तर पर भी सह-अस्तित्व का एक महान मॉडल है। हम भारत के प्रयासों की सराहना करते हैं। अब्दुलकरीम अल-ईशा 10 जुलाई को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

अब्दुलकरीम अल-ईशा की ओर से भारत की तारीफ किए जाने के जवाब में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजीत डोभाल जो इस कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव की ओर से दिया गया संदेश मानवता की रक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अजीत डोभाल ने अब्दुलकरीम अल-ईशा की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के धर्मों के बारे में आपकी गहरी समझ है।

अजीत डोभाल ने कहा कि हिंदुस्तान में कोई धर्म खतरे में नहीं है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं। भारत सभी मामलों के हल के लिए सहनशीलता, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देता है। भारत में सभी को बराबर का हक है।अजीत डोभाल ने कहा कि भारत कई दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है। देश ने 2008 (मुंबई हमले) सहित कई आतंकवादी हमलों का सामना किया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...