16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयपिता कांग्रेस में थे तब भी वाजपेयी सरकार ने मुझे बनाया सॉलिसिटर...

पिता कांग्रेस में थे तब भी वाजपेयी सरकार ने मुझे बनाया सॉलिसिटर जनरल… ‘मोदी भक्त’ कहने पर क्या बोले हरीश साल्वे?

Published on

नई दिल्ली

सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे इन दिनों लंदन शिफ्ट हो गए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत छोड़ने की वजह बताई। साल्वे कहते हैं कि मैंने साल 1978 में महज 19 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट जाना शुरू किया था। साल 2014 तक 36 साल लगातार वहां प्रैक्टिस की। उम्र के इस पड़ाव पर आकर आप बोर हो जाते हैं…वही बिल्डिंग, वही काम और वही लोग। मुझे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर काम करना पसंद है और जब आप इंटरनेशनल वर्क करने लगते हैं तो भारत केंद्र नहीं हो सकता है। इसीलिए मुझे लंदन शिफ्ट होना पड़ा। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे भारत की कोर्ट्स पसंद नहीं हैं। लगातार भारत आता-जाता रहता हूं।

लोग आपको भक्त कहते हैं? टाइम्स नाउ पर इस सवाल के जवाब में साल्वे कहते हैं कि मैं पहली बार सुन रहा हूं। लेकिन अगर कोई बात मुझे पसंद आती है तो मैं आंख बंद कर उसका समर्थन करता हूं। यही मेरा माइंडसट हैष इसके लिए आप मुझे कुछ कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं।

‘भक्त’ कहने पर क्या जवाब?
हरीश साल्वे कहते हैं कि जिस वक्त मेरे पिता कांग्रेस में हुआ करते थे उस दौर में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मुझे सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (SG) बनाया था। मेरा न तो कभी किसी राजनीतिक पार्टी की तरफ झुकाव रहा है और न ही अभी भी कोई खास दिलचस्पी है। इसीलिए मुझे किसी व्यक्ति का समर्थन करने की जगह किसी फैसले का समर्थन करने में कोई परेशानी नहीं है।साल्वे कहते हैं कि मैं सरकार के किसी फैसले की आलोचना कर सकता हूं, लेकिन लेकिन सरकार की आलोचना नहीं कर सकता। आपको यह तय करना होगा कि व्यक्ति केंद्रित न होकर मुद्दे की बात करें।

पिता नहीं चाहते थे बनें SG
एक और इंटरव्यू में हरीश साल्वे बताते हैं कि वाजपेयी सरकार ने जब उन्हें सॉलिसिटर जनरल बनने का ऑफर दिया तो उनके पिता एनकेपी साल्वे (NKP Salve) चाहते थे कि यह ऑफर स्वीकार न करें। साल्वे कहते हैं कि मेरे और मेरे पिता के बीच राजनीतिक मतभेद था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुझे कांग्रेस कभी पसंद नहीं आई।सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे कहते हैं कि बीजेपी ने यह जानने के बावजूद कि मैं एनकेपी साल्वे का बेटा हूं, मुझे सॉलिसिटर जनरल बनाया। यदि कांग्रेसी यही काम करती तो परिवारवाद का एक और उदाहरण होता। यही मुझे पसंद नहीं है।

कितनी फीस लेते हैं साल्वे?
हरीश साल्वे कहते हैं कि मेरी फीस सामान्यत: थोड़ी ज्यादा है, लेकिन रिजनेबल है। लंदन में मैं जितना चार्ज करता हूं, भारत के टॉप लॉयर्स उसका एक चौथाई लेते हैं। लेकिन कई ऐसे वकील भी हैं जिनकी फीस मुझसे कहीं ज्यादा है। साल्वे कहते हैं कि मैं हर हाल में शाम को 6-6:30 बजे तक अपना काम खत्म कर लेता हूं। जल्दी डिनर करने का प्रयास करता हूं और जल्दी सोने की कोशिश करता हूं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...