16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयतुमपर रहम नहीं, भरोसे का कत्ल किया.. दिल्ली के कोर्ट ने बलात्कारी...

तुमपर रहम नहीं, भरोसे का कत्ल किया.. दिल्ली के कोर्ट ने बलात्कारी बाप को सुनाई ताउम्र कैद की सजा

Published on

नई दिल्ली

रोहिणी की अदालत ने नाबालिग बेटियों के साथ रेप के दोषी एक पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई। पॉक्सो स्पेशल अदालत ने कहा कि दोषी अपनी ही बेटियों के लिए राक्षस बन गया, उसने बाप-बेटी के बीच रिश्ते में विश्वास और भरोसे को खंडित कर दिया। अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में लगी बच्चियों के पुनर्वास के लिए अदालत ने 11 लाख से अधिक का मुआवजा भी तय किया है।

आखिरी सांस तक जेल में रहेगा पिता
एडिशनल सेशन जज (पॉक्सो) वीरेंद्र कुमार खर्टा ने पिता को आईपीसी के तहत बलात्कार के अपराध के जीवन की आखिरी सांस तक जेल में कैद रखे जाने की सजा सुनाई। पॉक्सो के तहत अपराध के लिए सुनाई गई सजा भी साथ में चलेगी। दोषी पर रहम करने से इनकार करते हुए अदालत ने कहा कि वह पीड़ित बच्चों का पिता था। उन दोनों के बीच विश्वास और भरोसे का रिश्ता था। मां के देहांत के वक्त बच्चियां बहुत छोटी थीं। ऐसे बच्चों के लिए बहुत कम उम्र में मां को खो देने का मतलब एक अहम सपोर्ट सिस्टम को गंवा देना था, जिससे उनके बचपन और पूरे जीवन पर बुरा असर पड़ा। अदालत ने गौर किया कि मां के देहांत के बाद दोनों बच्चियां अपनी सुरक्षा और भावनात्मक सपोर्ट के लिए पिता पर निर्भर थीं।

पिता ने विश्वास और भरोसे का कत्ल कर दिया
सेशन जज ने कहा कि पिता से बच्चों के प्रति केयरिंग होने की उम्मीद की जाती है। वह हर तरह के खतरे से उनके संरक्षण और जीवनयापन और पढ़ाई के लिए जरूरी हर साधन मुहैया कराने की जिम्मेदारी से बंधा है। अपने बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना उसका कर्तव्य है। पर मौजूदा केस में दोषी अपनी ही बच्चों के लिए राक्षस बन गया। उसने एक पिता और बेटी के बीच रिश्ते में विश्वास और भरोसे को खंडित कर दिया। उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। पीड़ितों के साथ दोषी का रिश्ता ही यहां अपराध की गंभीरता को बढ़ाता है। दोषी ने पीड़ितों को यौन शोषण कर एक पिता के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया। वह किसी भी नरमी का हकदार नहीं है। पीड़ितों ने जो सदमा सहा, उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

बच्चियों से मिलकर उनकी जो मानसिक और सामाजिक स्थिति सामने आई, उस पर विचार करने के बाद अदालत ने मुआवजा तय किया। मामला नरेला पुलिस थाने का और अपराध 2017 से 2019 के बीच का है। पीड़ितों में एक 13 साल की बच्ची और दूसरी बच्ची की उम्र 10 साल थी। हालांकि, अब वे दोनों बड़ी हो चुकी हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...