16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा हैदर केस में वो पांच अनसुलझे सवाल, जिनका हर कोई जानना...

सीमा हैदर केस में वो पांच अनसुलझे सवाल, जिनका हर कोई जानना चाह रहा जवाब

Published on

नोएडा,

पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है. कई लोग इस प्रेमी जोड़े का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन कहीं न कहीं सीमा के इस तरह पाकिस्तान से भागकर भारत आने पर कई सवाल भी उठ रहे हैं.चलिए जानते हैं वो पांच सवाल जिनका जवाब हर कोई जानना चाहता है…

बातचीत से गायब उर्दू जुबान गायब ?
सीमा के मीडिया से बात करने के कई वीडियो वायरल हुए हैं. रिपोर्टरों से वह हिंदी में बात रही है. उसकी जुबान से उर्दू शब्द बहुत ही कम सुनाई दे रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि मूलरूप से सिंध प्रांत के खैरपुर और शादी के बाद कराची में रहने वाली महिला दो महीने में बिना उर्दू शब्दों का प्रयोग किए इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लेगी ?

क्यों रखे थे चार मोबाइल ?
सीमा को जब गिरफ्तार किया गया था तो उसके पास से पुलिस को 2 वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 1 सिम, 1 टूटा हुआ मोबाइल, 1 गवर्मेंट ऑफ पाकिस्तान नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑथोरिटी मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर सूची मिली थी. आखिर सीमा को चार मोबाइल रखने की क्या जरूरत थी.

सिम के बाद भी Hotspot से कॉल ?
सीमा पर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूछा है कि जब सीमा नेपाल में थी तो उसके पास कई मोबाइल और सिम कार्ड थे. ऐसे में उसने फिर सचिन से बात करने के लिए नेपाल के लोगों से क्यों Hotspot लिया. वो अपने फोन से भी तो कॉल कर सकती थी ?

छह पासपोर्ट की क्या जरूरत ?
पुलिस को सीमा के पास से 6 पासपोर्ट, 5 वैक्सीनेशन कार्ड और एक पोखरा से दिल्ली तक की बस टिकट मिला. ऐसे में सीमा ने यह नहीं बताया कि पोखरा से दिल्ली का टिकट किसका था. उसके साथ तो चार बच्चे और सचिन भी था.

जांच एजेंसियों को कैसे नहीं मिली जानकारी ?
पूर्व डीजीपी ने कहा कि चलो ठीक है वो भारत आ भी गई. लेकिन दो महीने तक वो नोएडा में रही भी. इस दौरान भी किसी को कुछ पता नहीं चल सका. दो महीने तक वो इतने आराम से कैसे रबूपुरा में रही ? इस तरह एक पाकिस्तानी महिला का भारत में छुपकर रहना कोई सामान्य घटना नहीं है. जांच एजेंसियों को उससे दोबारा अच्छे से पूछताछ करनी चाहिए. जब भी कोई दूसरे देश में बिना विजा के चोरी छिपे आता है तो जांच एजेंसियां उससे कड़ाई से पूछताछ करती हैं. इस मामले में जांच एजेंसियां जुटीं और पूछताछ भी हुई लेकिन जल्द ही सीमा को छोड़ दिया गया.

बता दें, भारत में यूपी पुलिस ने इस तरह पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर को 4 जुलाई के दिन गिरफ्तार कर लिया था. उसके प्रेमी सचिन को भी पुलिस ने अरेस्ट किया था. जिसके बाद फिलहाल कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है. लेकिन अभी भी इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.

सीमा अब यहीं भारत में रहना चाहती है तो वहीं उसका पहला शौहर चाहता है कि वह वापस लौट आए. सीमा का कहना है कि वह पहले पति गुलाम हैदर के साथ नहीं रहना चाहती. बल्कि सचिन के ही साथ उसकी पत्नी बनकर ताउम्र रहना चाहती है.इस लिंक में पढ़ें सीमा के पाकिस्तान से भारत भागकर आने की पूरी कहानी- ’10-10 घंटे के वीडियो बनाए, दो दिन रोते रहे…’, सीमा ने बयां किया सचिन से जुदा होने का दर्द.

सीमा ने बताया कि हालांकि, उन्होंने नेपाल के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी कर ली थी. फिर भी अब वो यहां सचिन के साथ कोर्ट मैरिज करेगी. उसने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उसे पाकिस्तान वापस न भेजा जाए. क्योंकि अगर वो पाकिस्तान गई तो उसे वहां मार डाला जाएगा. अब वह हमेशा के लिए सचिन के साथ ही रहना चाहती है. वह भारत में ही मरना पसंद करेगी.

गुलाम हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार
वहीं, दूसरी तरफ सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी सीमा और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजा जाए. जबकि, सीमा का कहना है कि गुलाम से वह चार साल से अलग रह रही है. शादी के बाद से ही वह उसके साथ मारपीट करता था. कई बार उसने उसके चेहरे पर मिर्च पाउडर तक फेंका है. वह उसके साथ बिल्कुल भी नहीं रहना चाहती. बहरहाल, देखना ये होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है? क्या भारत सरकार उसे वापस पाकिस्तान भेजेगी या यहीं भारत में रहने की इजाजत देगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...