20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल का कस्तूरबा अस्पताल आईसीयू में, ईलाज को तरसे भेल कर्मचारी, प्रबंधन...

बीएचईएल का कस्तूरबा अस्पताल आईसीयू में, ईलाज को तरसे भेल कर्मचारी, प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान

Published on

भोपाल

एक समय कस्तूरबा अस्पताल पूरे प्रदेश में नम्बर वन हुआ करता था जहां पर मुख्यमंत्री एवं गवर्नर तक अपना इलाज कराने आते थे। आज वही अस्पताल अपनी लाचारी पर बेबस है। जहां छोटे छोटे नर्सिंग होम अच्छी सेवायें प्रदान कर रहें है वहीं पर करोड़ों रूपये खर्च करने बाद भी भेल कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह आरोप भेल इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने लगाया है ।

उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रबंधन स्वास्थ्य सुविधा को लेकर गम्भीर नहीं है। कम्पनी करोड़ों रूपये खर्च होने के बाद भी कर्मचारी स्वास्थ्य सुविधा को लेकर संतुष्ट नहीं दिख रहा है। प्रबंधन का पूरी जवाबदरी के साथ कर्मचारी का ध्यान रखना चाहिये आज कर्मचारी करोड़ों का उत्पादन देने के बाद भी पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है।

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में जहां बीमारियों का होना आम बात है ऐसी परिस्थिति में प्रतिनिधि यूनियनों ने नया फरमान जारी करवा दिया कि प्रथम पाली में भेल के रिटायर्ड कर्मचारियों का इलाज होगा और दूसरी पाली में मात्र दो घण्टे रेगुलर कर्मचारियों का ।

वहीं एक और दो माह से कस्तूरबा की नई बिल्डिंग से पुरानी बिल्डिंग तक का जाने रास्ता बंद है जिससे कर्मचारियों को अस्पताल की पूरी परिक्रमा करनी पड़ती है अगर मरीज गम्भीर बीमार हालत में है तो कैसे जाए और ऊपर से व्हील चेयर की हालत यह कि एक पहिया कहीं तो दूसरा पहिया कहीं और जा रहा है । बारिश के मौसम में कान, नाक गला की परेशानियां ज्यादा होती है ऐसे में इस कक्ष में तीन दिन से ताला डला हुआ है ।

यहां के एक डॉक्टर तीन दिन की छुट्टी पर है और आर्थोपेडिक डॉक्टर की सप्ताह में तीन दिन नाईट ड्यूटी लगा दी जाती है। उस पर कस्तूरबा के प्रभारी ध्यान देने की जरूरत ही नहीं समझ रहे हैं तो ऐसे में भेल कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहा है। भेल प्रवक्ता का कहना है कि अस्पताल में सभी सुविधायें मौजूद है । प्रायवेट नर्सिंग होम में गंभीर मरीजों को तुरंत भेजा जाता है । कर्मचारियों के हित मेंं स्वास्थ्य सुविधायें और भी बेहतर करने की कोशिश की जा रही है ।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...