भोपाल
भेल के सोनागिरी चौराहे की तस्वीर बिगाडक़र रख दी है अतिक्रमण के चलते व यातायात पुलिस के अभाव मेें आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्राफिक सिग्नल कभी चलते है कभी बंद रहते है। बीमा अस्पताल से लेकर कल्पना नगर तक बिना अनुमति के हाथ ठेले यातायात के लिये बाधा बने हुये है।
नगर निगम का अतिक्रमण अमला मूकदर्शक बना हुआ है। सर्विस रोड़ की बात करें तो चंद होटल व्यवसायियों ने कब्जा कर रखा है। यहां तक कि होटल पर बनाने का सामान भी सडक़ पर रखा हुआ है इससे जहां आम आदमी को परेशानी होती है वहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैै।
इनका कहना है…
नगर निगम को अतिक्रमण हटाने तो यातायात पुलिस को इस ओर ध्यान देना होगा तब ही जाम की स्थिति से निजात मिल सकती है।
निरंजन करनानी, सोनागिरी, भेल
