भोपाल
बीएचईएल की एचएमएस यूनियन ने दूसरे दिन गुरूवार को भेल के 6 नं गेट पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के महासचिव अमर सिंह राठौर ने प्रबंधन से मांग की कि कॉरपोरेट स्तर की मांगों को अतिशीघ्र हल किया जाय जिससे कर्मचारीयों को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोका जा सके। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति लागू हो और नई भर्ती तुरंत प्रारंभ की जाए।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित ने किया। यूनियन के पदाधिकारी एसके लोधी, संजय गुप्ता, हरजीत सिंह, हेमंत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री अमर सिंह राठौर ने कर्मचारियों का आव्हान किया की आपकी एकता ही सभी समस्याओं को हल करवा सकती है। उन्होंने प्रबंधन को आगाह किया कि यदि मांगे हल नहीं हुई तो अन्य यूनिट से बात कर एक साथ सभी यूनिटों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में पदअधिकारी जितेंद्र सिंह, अमर सिंह राठौर, हेमंत सिंह, पी पंडा, एस के लोधी, मनोज कुमार दीक्षित, एस सेंथिल, जितेंद्र सक्सेना, संजय गुप्ता, डीके जाटव, बिट्टू अरोरा, मनोज बमलिया, सलाउद्दीन खान एवं सैकड़ों की तादात में कर्मचारियों ने भाग लिया।
