24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedचंद्रयान-3 लॉन्च को तैयार, अक्षय कुमार-अनुपम खेर-रितेश ने इसरो को दी शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 लॉन्च को तैयार, अक्षय कुमार-अनुपम खेर-रितेश ने इसरो को दी शुभकामनाएं

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन उर्फ इसरो आज चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है. आज आंध्रप्रदेश के श्रीहरीकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 देशभर की उम्मीदों को साथ लिए लॉन्च होगा. इस मिशन के जरिए भारत चांद पर लैंड करने वाला चौथा देश बन जाएगा. चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो के साथ-साथ देशभर में उत्साह है. इस बीच बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी इसे लेकर ट्वीट किए हैं.

बॉलीवुड सेलेब्स ने इसरो को दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय ने साल 2019 के अपने ट्वीट को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, ‘दोबारा आगे बढ़ने का समय आ गया है. इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं. करोड़ों दिल आपके लिए दुआ कर रहे हैं.’

अक्षय ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन फेल होने पर ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को सांत्वनाएं देते हुए उनकी हिम्मत बधाई थी. अक्षय ने ट्वीट किया था, ‘बिना एक्सपेरिमेंट के कोई साइंस नहीं होती. कभी हम सफल होते हैं, कभी कभी सीखने को मिलता है. इसरो के समझदार लोगों को हमारा सलाम. हमें आप पर गर्व है और भरोसा है कि चंद्रयान-2 जल्द चंद्रयान-3 के लिए रास्ता बनाएगा. हम जल्द दोबारा आगे बढ़ेंगे.’

एक्टर रितेश देशमुख ने भी इसरो के लिए मैसेज शेयर किया है. इसरो की कैप पहने हुए रितेश ने अपनी एक फोटो शेयर की. इसके साथ वो लिखते हैं, ‘चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए मैं उत्साहित हूं. हमारे देश के गौरव इसरो को शुभकामनाएं. दुआ करता हूं आपको सफलता हासिल हो. जय हिन्द.’ वहीं अनुपम खेर ने भी चंद्रयान-3 लॉन्च होने की खुशी में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘भारत चांद पर जाने के अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए ढेरों शुभकामनाएं. झंडा ऊंचा रहे हमारा. जी हिन्द.’

40 दिन में पूरी होगी जर्नी
2019 में चंद्रयान-2 की नाकामयाबी के बाद इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 को लेकर चिंतित हैं. चंद्रयान-3 में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं जिससे पिछली बार जैसा कुछ उसके साथ ना हो. इस मून लैंडर का नाम भी पिछले वाले की तरह विक्रम रखा गया है. चंद्रयान-3 को GSLV Mark 3 नाम के भारी-भरकम लॉन्च वीइकल से लॉन्च किया जाएगा. इसे बाहुबली रॉकेट भी कहा जाता है. इस लॉन्च वीइकल की ऊंचाई 43.5 मीटर है यानी ये दिल्ली के कुतुब मीनार जितना ऊंचा है. मून लैंडर विक्रम 40 दिन में अपनी जर्नी पूरी करेगा और चांद पर 23 अगस्त को लैंड करेगा.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...