20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, चांद पर भेल में निर्मित उपकरण

बीएचईएल के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, चांद पर भेल में निर्मित उपकरण

Published on

-चंद्रयान- 3 की उड़ान में बीएचईएल की अहम भूमिका

भोपाल

देश के ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनेगा बीएचईएल दुनियाभर में भारत ने इतिहास बनाते हुए इसरो ने शुक्रवार को दोपहर 2.35 बहुप्रतिक्षित चंद्रयान-3 को लांच कर दिया है। 16 मिनट बाद रॉकेट ने इसे पृथ्वी की ऑर्बिट में प्लेस किया। चंद्रयान की उड़ान में बीएचईएल की अहम भूमिका हैं क्योंकि इसमें बीएचईएल द्वारा निर्मित उपकरण लगाए गए हैं। इसके सफल प्रक्षेपण के लिए एसडीएससी श्रीहरिकोटा को बीएचईएल ने बधाई दी है।

गौरतलब है कि चंद्रयान 3 में प्रयुक्त बैटरी तथा प्रोपल्शन मॉड्यूल बीएचईएल द्वारा निर्मित हैं। इसके साथ साथ टाइटेनियम प्रोपेलेंट टैंक भी बीएचईएल द्वारा ही निर्मित हैं। बीएचईएल पिछले दो दशकों से इसरो के साथ उनके अभियान में सहभागिता कर रहा है। इधर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस सक्सेसफुल लॉन्च के बाद कहा कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग प्लान की गई है। चंद्रयान 3 के इस ऐतिहासिक मिशन में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित उपकरण लगाए गए हैं।

-100 स्पेस-ग्रेड बैटरी की आपूर्ति कर बनाया इतिहास
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता बीएचईएल ने चंद्रयान -3 मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को 100 स्पेस-ग्रेड बैटरी की आपूर्ति कर एक मील का पत्थर साबित किया है। पिछले कई सालों से भेल आईएनएसएटी, जीएसएटी, आईआरएनएसएस और आरआईएसएटी जैसे महत्वपूर्ण मिशन के लिए इसरो को बैटरी की आपूर्ति कर रहा है।

– बीएचईएल-ईएसडी, बेंगलुरु में निर्मित
स्पेस-ग्रेड ली-आयन सेल का निर्माण बेंगलुरु में बीएचईएल के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिवीजन (ईएसडी) में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों के साथ किया है। ये बैटरियां निकेल-कैडमियम, निकेल-हाइड्रोजन और लिथियम-आयन सहित विभिन्न प्रकार के रसायन विज्ञान का उपयोग करती हैं।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...