7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedकंगाल पाकिस्तान के खजाने में आया काफी बड़ा उछाल, जानिए क्या है...

कंगाल पाकिस्तान के खजाने में आया काफी बड़ा उछाल, जानिए क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

देश के खजाने में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। 7 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.229 अरब डॉलर बढ़ गया। इससे देश का मुद्रा भंडार बढ़कर 596.280 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच गिरते रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल करने से इसमें गिरावट आई। वहीं, पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी बड़ा इजाफा हुआ है।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 7 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स 989 मिलियन डॉलर बढ़कर 528.97 अरब डॉलर के हो गए। इससे बीते हफ्ते इसमें 2.539 अरब डॉलर की जबरदस्त तेजी आई थी। फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार भी बढ़ा
आरबीआई के अनुसार 7 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.06 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 40 लाख डॉलर घटकर 18.23 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर हो गया।

पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में भी बड़ी बढ़ोतरी
उधर पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी अच्छा-खासा उछाल आया है। आईएमएफ के फंड ट्रांसफर करने और सऊदी अरब तथा यूएई द्वारा पेमेंट डिपॉजिट करने के चलते पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 9.84 अरब डॉलर हो गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...