भोपाल
शुक्रवार को भेल कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भेल के सीएलसी विभाग के प्रबंधक अमूल चौबे से मोर्चा पदाधिकारी और सोसायटी कर्मचारियों ने मुलाकात की। वर्करों को समय पर वेतन और ईएल का भुगतान समय पर करने को लेकर चर्चा हुई। प्रबंधन ने सभी सोसायटी कर्मचरियों को अगले माह से समय पर वेतन भुगतान भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान मोर्चा उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, अजय मिश्रा, सचिव रामचंद्र विश्वकर्मा, शिवभूषण पाल, शिवाजी तोडक़े, ओम प्रकाश, प्रकाश यादव, राजेश कुमार, सुरेश गौर, राजेश मोरे, रतन मेहरा, घीसीलाल, रंगनाथ, सुन्दर लाल आदि मौजूद थे।
