12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलएशिया कप को लेकर पाकिस्तान का नया पैंतरा, जय शाह से करेगा...

एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का नया पैंतरा, जय शाह से करेगा ये बड़ी डिमांड

Published on

नई दिल्ली,

जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पिछले महीने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 19 सितंबर तक खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए तारीखें तो सामनें आ गईं, लेकिन शेड्यूल अबतक जारी नहीं हुआ है. इसके पीछे की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) है, जो चार से अधिक मुकाबले की मेजबानी करना चाहता है.

जय शाह के सामने उठाएगा ये मुद्दा
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पीसीबी सहित सभी हितधारकों ने एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल ‘स्वीकार कर लिया था. जिसके बाद एसीसी ने घोषणा की थी कि इस टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में, जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अब पीसीबी रविवार को दुबई में होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में पाकिस्तान में एशिया कप के चार से अधिक मैचों के आयोजन की मांग करेगा.

‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव इसलिए रखा गया, क्योंकि बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए वह अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा. पीसीबी क्रिकेट समिति के नए अध्यक्ष जाका अशरफ ने हालांकि इस सप्ताह के शुरू में आईसीसी बैठक के लिए डरबन में मौजूद एसीसी सदस्य बोर्ड के अधिकारियों के सामने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे. जब एशिया कप की तिथियों की घोषणा की गई तब अशरफ इस पद पर नहीं थे.

पाकिस्तान को ज्यादा मैच मिलने की संभावना कम
एशिया कप का अभी संपूर्ण कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पाकिस्तान को अधिक मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना कम है. पीसीबी के सूत्रों ने कहा, ‘पाकिस्तान एसीसी की बैठक में यह मुद्दा उठाएगा कि श्रीलंका में बारिश का मौसम होने के कारण पाकिस्तान को चार से अधिक मैचों की मेजबानी सौंपी जानी चाहिए.

एसीसी की बैठक में एशिया कप के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा. ‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव पीसीबी की क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने रखा था और इसे भारत सहित एसीसी के सदस्यों ने स्वीकार किया था. पीसीबी की क्रिकेट प्रबंधन समिति को बाद में भंग कर दिया गया था.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले दोनों मैचों का आयोजन दांबुला में हो सकता है. सूत्रों के अनुसार जका अशरफ लाहौर के अलावा मुल्तान सहित अन्य स्थानों पर भी एशिया कप के मैचों का आयोजन करवाना चाहते हैं. पीसीबी के अधिकारियों को विश्वास है कि उन्हें अधिक मैचों के आयोजन का मौका मिलेगा.

ऐसा रहा एशिया कप 2023 का फॉर्मेट
इस बार एशिया कप 50 ओवर्स के फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भाग लेने जा रहे हैं. भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगी. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर4 में पहुंचेगी. फिर सुपर-4 में राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाएंगे. एशिया कप में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. एशिया कप के अबतक कुल 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान टीम दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर पाई.Live TV

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...