9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलनेट्स में आग उगल रहे हैं जसप्रीत बुमराह, वापसी को तैयार है...

नेट्स में आग उगल रहे हैं जसप्रीत बुमराह, वापसी को तैयार है भूखा शेर, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं!

Published on

नई दिल्ली

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबी चोट से उबरने के बाद अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। अगले महीने आयरलैंड दौरे के साथ उनकी टीम में वापसी की संभावना है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में पीठ की सर्जरी कराने और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सफलतापूर्वक रीहैबिलिटेशन के बाद बुमराह ने पिछले महीने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। साथ ही वह धीरे-धीरे पूरी क्षमता से गेंदबाजी की तरफ लौट रहे हैं।

नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं बुमराह
एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में वह अपना रिहैब कर रहे हैं। वह इन दिनों नेट्स पर पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। वह रोजाना 8-10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। उनका गेंदबाजी करते हुए अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में बुमराह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

आयरलैंड दौरे पर दिख सकते हैं बुमराह
चयनकर्ता और टीम प्रबंधन सितंबर में एशिया कप के लिए बुमराह को शामिल करना चाह रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सप्‍ताह में उन्होंने जो प्रगति की है उसका मतलब है कि वह अगले महीने भारतीय टीम के साथ आयरलैंड की यात्रा कर सकते हैं। उनकी यात्रा पर फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन्‍हें जिस तरह की चोट थी उसे देखते हुए बुमराह के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

सितंबर 2022 से चल रहे हैं चोटिल
जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से ही क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘…बुमराह को नेट्स पर कोई परेशानी नहीं दिख रही है। वह रोजाना ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऐसे संकेत हैं कि बुमराह एनसीए में कुछ अभ्यास मैच भी खेल सकते हैं, जहां शिविर चल रहे हैं।’ एशिया कप और आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप से पहले यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक शुभ समाचार है।

अक्टूबर में होगा वर्ल्डकप का आगाज
भारत अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्‍व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बीच, एक अन्य भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, जिनकी लम्बर स्ट्रेस फ्रैक्चर की सर्जरी हुई थी, ने दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी है। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूक गए थे। आखिरी बार उन्होंने अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। तब से वह स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।

फिलहाल, प्रसिद्ध का अगले महीने आयरलैंड दौरे पर खेलना तय नहीं है। वह एशिया कप में खेल सकते हैं। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर, जिन्होंने बार-बार होने वाली पीठ की चोट के लिए सर्जरी करवाई थी, वो भी अपना रिहैब पूरा करने के बाद फिर से बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद केकेआर के कप्तान आईपीएल 2023 नहीं खेल पाए थे। अगर वह फिट हो गए तो अय्यर आयरलैंड के दौरे पर जा सकते हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...