20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र के नेशनल हाई-वे पर पुलिस के चैकिंग प्वाइंट्स वाहन चालकों...

भेल क्षेत्र के नेशनल हाई-वे पर पुलिस के चैकिंग प्वाइंट्स वाहन चालकों के लिए बना खतरा

Published on

-पुलिस देख रांग साइड भगाते हैं वाहन

भोपाल

भेल क्षेत्र के अयोध्या बायपास रोड पर पिपलानी एवं अयोध्या नगर पुलिस द्वारा चैकिंग प्वाइंट्स लगाकर की जा रही वाहनों की चैकिंग वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग के लिए अयोध्या बायपास रोड पर बैरिकेट्स लगाए जाते हैं। यदि कोई वाहन चालक बिना हेलमेट के इस रास्ते से गुजर रहा है, तो वह पुलिस को देखकर एकाएक नेशनल हाई-वे पर अपने तेज गति से चलने वाले वाहन को रोक देता है। यही नहीं पुलिस चैकिंग से बचने के लिए यह वाहन चालक रांग साइड पर अपनी गाड़ी मोडक़र भाग निकलते हैं।

रत्नागिरी तिराहा और नरेला जोड़ पर सबसे ज्यादा खतरा: अयोध्या बायपास रोड स्थित रत्नागिरी तिराहा और नरेला जोड़ के पास रोजाना पिपलानी एवं अयोध्या नगर पुलिस द्वारा सुबह-शाम चैकिंग प्वाइंट्स लगाए जाते हैं। यह चैकिंग प्वाइंट्स नेशनल हाई-वे 12 के उस जगह लगाए जाते हैं, जहां पर हर समय तेज रफ्तार वाहनों का आनाजाना लगा रहता है। पुलिस चैकिंग प्वाइंट्स को देख घबराए वाहन चालक बिना कुछ सोचे-समझे अपने तेज रफ्तार वाहनों पर ब्रेक लगाकर रोककर उन्हें रॉन्ग साइड की ओर मोड़ लेते हैं।

हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आशंका: जैसे ही बिना हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन दौड़ाने वाले, या फिर बिना सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वाले अपनी गाडिय़ों को एकाएक रोक लेते हैं, तो पीछे से तेज गति से आ रहा वाहन चालक भी अनियंत्रित होकर अपने वाहनों को रोकता है। यही नहीं रांग साइड के लिए अपने वाहनों को मोडऩे वाले भी हमेशा किसी बड़ी सडक़ हादसे को न्यौता देते दिखते हैं।

रांग साइड से वाहन भगाने वालों पर करनी होगी कार्रवाई
अयोध्या बायपास रोड से रोजाना आवागमन करने वाले एक जागरुक नागरिक संतोष सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा बैरिकेट्स लगाकर चैकिंग करने का काम सुरक्षा के मद्देनजर एक अच्छी पहल है, लेकिन पुलिस को देखकर रांग साइड की ओर वाहन भगाने वालों पर भी पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि पुलिस विभाग को अपने कुछ कर्मचारियों को चैकिंग प्वाइंट से कुछ दूरी पीछे भी खड़ा रखना चाहिए। जो भी वाहन, पुलिस चैकिंग से बचने के लिए नेशनल हाई-वे का रांग साइट अपनाते हैं, उन वाहन चालकों को पकडक़र पुलिस को उन पर सख्त चालानी कार्रवाई करनी चाहिए।

इनका कहना है…
नेशनल हाई-वे पर पुलिस द्वारा प्वाइंट्स द्वारा चैंकिए किए जाने एक अच्छी पहल है, लेकिन बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने द्वारा रांग साइड में वाहन चलाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
गौरव कुमार, रहवासी, भावना नगर अयोध्या बायपास

पुलिस चैकिंग के डर से नेशनल हाई-वे पर ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। पुलिस विभाग को ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर निगरानी रखकर उन पर चालानी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे की वह दोबारा नियम न तोड़ें।
श्याम बघेल, भवानीधाम, नरेला जोड़

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...